{"_id":"5f0bee080aeffc4bdd7e92a5","slug":"rahul-gandhi-asked-is-india-in-a-good-position-in-the-fight-against-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी ने पूछा- क्या भारत कोरोना के खिलाफ लड़ाई में अच्छी स्थिति में है","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राहुल गांधी ने पूछा- क्या भारत कोरोना के खिलाफ लड़ाई में अच्छी स्थिति में है
Mon, 13 Jul 2020 10:45 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 13 Jul 2020 10:45 AM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामलों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर सोमवार को सवाल किया कि क्या कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में भारत अच्छी स्थिति में है। उन्होंने भारत में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने की तुलना दुनिया के कई देशों में कोविड के संक्रमण में बढ़ोतरी से करने वाला एक ग्राफ साझा करते हुए ट्वीट किया, कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में भारत अच्छी स्थिति में है?
विज्ञापन
"India at good position in #COVID19 battle?" pic.twitter.com/HAJz7En6Wo
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 13, 2020
विज्ञापन
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के सर्वाधिक 28,701 मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या सोमवार को 8,78,254 हो गई। वहीं इस खतरनाक वायरस की वजह से 500 और लोगों की मौत के बाद देश में मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 23,174 हो गई।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार अब तक 5,53,470 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, 3,01,609 लोगों का इलाज चल रहा है और एक व्यक्ति देश से बाहर जा चुका है। एक अधिकारी ने कहा, अब तक 63.01 फीसदी मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमण की पुष्टि वाले कुल मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।