फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi arrives at his residence where Priyanka Gandhi holding meeting with Kuldeep Bishnoi

प्रियंका से मिलने पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, कुलदीप बिश्नोई के साथ की चर्चा

Mon, 17 Jun 2019 12:25 PM IST
Sneha Baluni Sneha Baluni
Updated Mon, 17 Jun 2019 12:25 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi arrives at his residence where Priyanka Gandhi holding meeting with Kuldeep Bishnoi
राहुल गांधी-प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

लोकसभा चुनाव में मिली हरार के बाद कांग्रेस में आत्ममंथन का दौर चल रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के आवास पर हार के कारणों को लेकर बैठक चल रही है। जिसमें उत्तर प्रदेश की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पहले से ही मौजूद थीं। अब यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी भी पहुंच गई है। प्रियंका ने हरियाणा कांग्रेस के कुलदीप बिश्नोई के साथ बातचीत की। प्रियंका लगातार नेताओं के साथ बैठक करके लोकसभा चुनाव में मिली हार पर चर्चा कर रही हैं। इसके अलावा वह साल 2022 में विधानसभा चुनाव के लिए मजबूत पार्टी संगठन बनाने को लेकर बातचीत कर रही हैं।

विज्ञापन

 

सोमवार से संसद का मानसून सत्र शुरू हो गया है। शुरुआत के दो दिन सभी नवनिर्वाचित सांसद पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। राहुल अभी तक संसद भवन नहीं पहुंचे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि वह मंगलवार को सदन के सदस्य के तौर पर शपथ लेंगे। राहुल गांधी इस बार बेशक अमेठी से हार गए हैं लेकिन केरल की वायनाड सीट से उन्हें चार लाख से ज्यादा वोटों से जीत हासिल हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


13 जून को प्रियंका अपनी मां सोनिया गांधी के साथ रायबरेली के भुएमऊ गेस्ट हाउस में आयोजित आभार समारोह में पहुंची थी। यहां उनके तेवर काफी तल्ख दिखे। उन्होंने जहां अपनी मां सोनिया गांधी की जीत का श्रेय जनता को दिया। वहीं जिला संगठन और कामचोरी करने वाले कुछ नेताओं को सख्त संदेश भी दिया। उन्होंने कहा था कि सच्चाई ये है कि आप सब में जिसने भी दिल से काम किया है, उसकी जानकारी आपको हो। जिसने नहीं किया है, उसकी जानकारी मैं करूंगी।


उन्होंने कहा था कि मैंने हमेशा कहा है कि चुनाव संगठन लड़ाता है, लेकिन आज आपके सामने खड़े होकर कह रही हूं कि आप सबने दिल से चुनाव नहीं लड़ा। यह संघर्ष का समय है। जो घबरा रहा है। जो समझौता करना चाहता है, जिसका दिल इस संघर्ष में नहीं है, उसके लिए रायबरेली कांग्रेस और यूपी की कांग्रेस में कोई जगह नहीं है। कांग्रेस में काम करना है, तो दिल से करना है और इसके लिए संघर्ष करना पड़ेगा। हार की समीक्षा अभी आगे भी जारी रहेगी। जल्दी ही फिर यहां आऊंगी और एक-एक करके कार्यकर्ता व नेता से बात करूंगी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed