फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi approach does not strengthen INDIA alliance benefitted bjp says Pinarayi Vijayan

Kerala Politics: 'भाजपा को फायदा पहुंचाते हैं राहुल गांधी', पूर्व सीएम पिनाराई विजयन ने क्यों कही ये बात

Sat, 13 Jun 2026 01:25 PM IST
नितिन गौतम पीटीआई, तिरुवनंतपुरम
पीटीआई, तिरुवनंतपुरम Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 13 Jun 2026 01:25 PM IST
सार

केरल के पूर्व सीएम पी. विजयन ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि राहुल गांधी का रवैया विपक्षी गठबंधन को मजबूत करने के बजाय भाजपा को फायदा पहुंचा रहा है। आइए जानते हैं कि विजयन ने ये बात क्यों कही है और इसका क्या मतलब है।

विज्ञापन
Rahul Gandhi approach does not strengthen INDIA alliance benefitted bjp says Pinarayi Vijayan
केरल के पूर्व सीएम पिनाराई विजयन और कांग्रेस नेता राहुल गांधी - फोटो : @अमर उजाला

विस्तार

केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता और पूर्व सीएम पी. विजयन ने शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। राहुल गांधी की आलोचना करते हुए विजयन ने कहा कि उनका राजनीतिक रवैया विपक्षी इंडी गठबंधन को मजबूत नहीं करता बल्कि कई बार इसका फायदा भाजपा को मिलता है। राहुल गांधी ने हाल ही में इंडी गठबंधन की बैठक में पी विजयन को राजनीतिक प्रतिद्वंदी होने के कारण गले न लगाने की बात कही थी। राहुल गांधी के उस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए विजयन ने कहा कि उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कौन किसे गले लगाता है।
विज्ञापन


'भाजपा को फायदा पहुंचाते हैं राहुल गांधी'
पूर्व सीएम विजयन ने दावा किया कि इंडी गठबंधन की बैठकों में केवल वामपंथी दलों ने ही नहीं, बल्कि अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव और अन्य गैर-कांग्रेसी दलों के नेताओं ने भी कांग्रेस के रुख पर आपत्ति जताई थी। विजयन ने कहा, 'आज जो स्थिति बनी है, वह कांग्रेस और खासकर राहुल गांधी के रवैये की वजह से बनी है। उनका रवैया इंडी गठबंधन को मजबूत नहीं करता। जैसा कि मैं पहले भी कह चुका हूं, इससे अक्सर भाजपा को फायदा मिलता है। राहुल गांधी अपने ऐसे कदमों से अनजाने में भाजपा के हितों को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 'निष्पक्ष नहीं होंगे अगले चुनाव': इंडिया ब्लॉक के नेताओं से राहुल की अपील- भाजपा को हराना आसान, एकजुट रहें
विज्ञापन
विज्ञापन


निपाह प्रकोप से निपटने में केरल सरकार सुस्त: पिनराई विजयन
विपक्ष के नेता पिनराई विजयन ने राज्य में बढ़ते निपाह वायरस संक्रमण को लेकर केरल सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार निपाह प्रकोप से निपटने में बेहद सुस्त रवैया अपना रही है। पत्रकारों से बातचीत में विजयन ने कहा कि निपाह वायरस का प्रकोप अत्यंत गंभीर विषय है और इससे उसी स्तर की गंभीरता के साथ निपटना चाहिए। उन्होंने कहा, 'मैं डॉक्टरों के कामकाज पर सवाल नहीं उठा रहा हूं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग और सरकार को पूरे स्वास्थ्य तंत्र को सक्रिय कर आवश्यक कदम उठाने चाहिए। लेकिन फिलहाल ऐसा दिखाई नहीं दे रहा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed