फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi appointed Opposition Floor Leader in Lok Sabha meeting in Kharge House to face NDA news and updat

Lok Sabha: लोकसभा में राहुल गांधी होंगे विपक्ष के नेता, खरगे के आवास पर हुई विपक्षी नेताओं की बैठक में फैसला

Tue, 25 Jun 2024 11:25 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Tue, 25 Jun 2024 11:25 PM IST
सार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर मंगलवार को हुई बैठक में इस पर चर्चा हुई। बाद में इसका कांग्रेस की तरफ से एलान किया गया।

विज्ञापन
Rahul Gandhi appointed Opposition Floor Leader in Lok Sabha meeting in Kharge House to face NDA news and updat
खरगे के आवास पर विपक्षी नेताओं के गठबंंधन की बैठक के दौरान राहुल गांधी। - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी 18वीं लोकसभा में विपक्ष के नेता की जिम्मेदारी निभाएंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर मंगलवार को हुई बैठक में इस पर चर्चा हुई। बाद में इसका कांग्रेस की तरफ से एलान किया गया।
विज्ञापन


कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने लोकसभा के प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब को एक चिट्ठी भेज कर उन्हें पार्टी के इस फैसले से अवगत कराया है। गौरतलब है कि राहुल गांधी पांचवीं बार लोकसभा पहुंचे हैं।
विज्ञापन


बताया गया है कि खरगे के आवास पर हुई बैठक में विपक्ष के कई बड़े नेता शामिल हुए थे। इनमें राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के हनुमान बेनीवाल। राकांपा-शरदचंद्र पवार की सुप्रिया सुले शामिल थीं। बैठक के बाद कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एलान किया कि लोकसभा में राहुल गांधी विपक्ष के नेता होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि राहुल गांधी ने इस बार उत्तर प्रदेश के रायबरेली और केरल की वायनाड सीट से चुनाव लड़ा था। वे दोनों  ही सीटों पर विजयी रहे। हालांकि, बाद में उन्होंने रायबरेली सीट को अपने पास रखने का फैसला किया और वायनाड सीट छोड़ दी। उन्होंने मंगलवार को ही लोकसभा सदस्यता की शपथ ली।

मल्लिकार्जुन खरगे ने किया ट्वीट
राहुल गांधी को लोकसभा में नेता विपक्ष बनाए जाने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक्स पर पोस्ट में कहा, ‘‘18वीं लोकसभा में लोकसभा सही मायनों में अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की आकांक्षाओं को प्रतिबिंबित करेगी। राहुल गांधी उनकी आवाज बन रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में मुझे विश्वास है कि एक नेता जिन्होंने कन्याकुमारी से कश्मीर तक और मणिपुर से महाराष्ट्र तक पूरे देश का दौरा किया है, वह लोगों विशेषकर हाशिए पर रहने वाले और गरीबों की आवाज उठाएंगे। कांग्रेस पार्टी न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के अपने शाश्वत सिद्धांतों को कायम रखते हुए लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध है।’’



विपक्षी दलों में कांग्रेस के पास सबसे ज्यादा सीटें
भाजपा ने हाल ही में 543 सदस्यीय लोकसभा के लिए हुए चुनावों में 240 से ज्यादा सीटें जीतीं और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में अपने सहयोगियों के साथ सरकार बनाई। विपक्षी दलों के घटक दलों में कांग्रेस ने सबसे अधिक 99 सीटें हासिल कीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed