{"_id":"674adf06cf7f1fbea500fef7","slug":"rahul-gandhi-and-priyanka-gandhi-vadra-interacted-with-children-during-their-public-meeting-in-wayanad-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kerala: वायनाड में राहुल बोले- भूस्खलन प्रभावितों की मदद के लिए सरकार पर बनाएं दबाव; प्रियंका ने कही ये बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kerala: वायनाड में राहुल बोले- भूस्खलन प्रभावितों की मदद के लिए सरकार पर बनाएं दबाव; प्रियंका ने कही ये बात
Sat, 30 Nov 2024 03:16 PM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वायनाड (केरल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वायनाड (केरल)
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Sat, 30 Nov 2024 03:16 PM IST
सार
वायनाड लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जीत हासिल करने के बाद दो दिवसीय दौरे पर केरल पहुंचीं कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाद्रा ने शनिवार को कहा कि वह अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों का बेहतर भविष्य सुनिश्चित करने के लिए काम करेंगी।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी और राहुल गांधी।
- फोटो : एएनआई
विस्तार
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को अपनी पार्टी कांग्रेस और यूडीएफ से वायनाड भूस्खलन पीड़ितों की मदद के लिए राज्य सरकार पर दबाव बनाने का आग्रह किया। वह अपनी बहन और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाद्रा की वायनाड लोकसभा उपचुनाव में जीत के बाद पहली बार केरल आए हैं। इस दौरान बच्चों से भी बातचीत की।
विज्ञापन
#WATCH | Kerala: Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi and Wayanad MP Priyanka Gandhi Vadra interacted with children during their public meeting in Wayanad pic.twitter.com/4z3NbEujz7
— ANI (@ANI) November 30, 2024
विज्ञापन
राहुल ने यहां मुक्कम में अपनी बहन के साथ जनसभा के दौरान भूस्खलन के पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अपना भाषण शुरू किया। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी और संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) उन लोगों के साथ खड़े हैं, जिन्होंने अपने परिवार के सदस्यों, संपत्तियों को खो दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'दुर्भाग्य से, हमारी सरकार नहीं है और इसलिए हम वह नहीं कर सकते जो एक सरकार कर सकती है। इसलिए, मैंने अपनी बहन और (एआईसीसी महासचिव) के. सी. वेणुगोपाल से कहा कि कांग्रेस और यूडीएफ के प्रत्येक सदस्य को भूस्खलन के पीड़ितों की मदद के लिए केरल सरकार पर दबाव बनाना चाहिए।'
राहुल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर वायनाड के लोगों के साथ भेदभाव करने का भी आरोप लगाया और कहा कि मोदी उन्हें वह सहायता प्रदान करने के लिए तैयार नहीं हैं, जिसके वे हकदार हैं। गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोलते हुए दावा किया कि वह भारत के लोगों की तुलना में उद्योगपति गौतम अदाणी के साथ अलग तरह का व्यवहार कर रहे हैं, जबकि संविधान कहता है कि सभी के साथ समान व्यवहार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी कहते हैं कि अमेरिका में अदाणी पर आरोप लगने और उन्हें अपराधी कहने से कोई फर्क नहीं पड़ता तथा भारत में हम उनके खिलाफ अभियोग नहीं चलाएंगे
वायनाड के लोगों के बेहतर भविष्य के लिए काम करूंगी: प्रियंका गांधी वाद्रा
वायनाड लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जीत हासिल करने के बाद दो दिवसीय दौरे पर केरल पहुंचीं कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाद्रा ने शनिवार को कहा कि वह अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों का बेहतर भविष्य सुनिश्चित करने के लिए काम करेंगी।
उन्होंने कहा कि वह वायनाड वापस आकर बहुत खुश हैं और यहां के लोगों की मदद के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगी। उन्होंने यहां करीपुर हवाई अड्डे के बाहर पत्रकारों से कहा, 'मैं यहां वापस आकर बहुत खुश हूं और काम शुरू करने के लिए तैयार हूं। मैं वायनाड के लोगों के बेहतर भविष्य के लिए जो कुछ भी कर सकती हूं, वह करने को तैयार हूं।'
वायनाड लोकसभा क्षेत्र की सांसद के रूप में यह उनका पहला दौरा है। कांग्रेस की ओर से जारी प्रियंका के कार्यक्रम के अनुसार, वह दोपहर में कोझिकोड जिले के थिरुवंबाडी विधानसभा क्षेत्र के मुक्कम में अपने भाई और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ जनसभा करेंगी।
पार्टी ने कहा कि इसके बाद नीलांबुर के करुलाई, वंदूर और एरानाड के एडवन्ना में उनके लिए स्वागत समारोह आयोजित किए जाएंगे।
वायनाड निर्वाचन क्षेत्र में सात विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं - वायनाड जिले में मनंतवाडी (अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित), सुल्तान बाथरी (अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित) और कलपेट्टा; कोझीकोड जिले में थिरुवंबाडी और मलप्पुरम जिले में एरानाड, नीलांबुर और वंदूर।
प्रियंका ने वायनाड लोकसभा उपचुनाव में 4,10,931 मतों के भारी अंतर से जीत हासिल की। यह उनका पहला चुनाव है। उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में इस सीट से अपने भाई राहुल गांधी की जीत के अंतर को पीछे छोड़ दिया।