फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi Telangana visit BRS MLC K Kavitha reaction calls Election Gandhi

Telangana: 'मैं राहुल को इलेक्शन गांधी कहना चाहूंगी', कांग्रेस नेता के. तेलंगाना दौरे पर के कविता ने की आलोचना

Wed, 18 Oct 2023 02:55 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 18 Oct 2023 02:55 PM IST
सार

तेलंगाना में विधानसभा चुनाव से पहले बीआरएस एमएलसी के. कविता ने कांग्रेस पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के तेलंगाना दौरे पर निशाना भी साधा है। 

विज्ञापन
Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi Telangana visit BRS MLC K Kavitha reaction calls Election Gandhi
K Kavitha - फोटो : Social Media

विस्तार

विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा आज तेलंगाना का दौरा करेंगे। कांग्रेसी नेता के इस दौरे पर बीआरएस एमएलसी के. कविता ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने राहुल और प्रियंका के इस दौरे की आलोचना करते हुए रहुल गांधी को 'इलेक्शन गांधी' कहकर पुकारा है। 
विज्ञापन


तेलंगाना में विधानसभा चुनाव से पहले बीआरएस एमएलसी के. कविता ने कांग्रेस पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के तेलंगाना दौरे पर निशाना साधते हुए कहा, 'तेलंगाना में चुनाव का माहौल है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी आज यहां आने वाले हैं। वे यहां विभिन्न योजनाओं की गारंटी देने के साथ कई झूठे वादे करेंगे। वे कभी वो नहीं करते हैं जो कांग्रेस पार्टी कहती है। मैं राहुल गांधी को इलेक्शन गांधी कहना चाहूंगी, क्योंकि वे केवल चुनाव के दौरान ही राज्यों का दौरा करते हैं।'
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


के. कविता ने राहुल गांधी से सवाल पूछा कि वह तेलंगाना क्यों आ रहे हैं ? उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल ने किसानों या छात्रों के लिए कुछ भी नहीं किया है। बीआरएस एमएलसी ने कहा कि राहुल तेलंगाना के विकास का हिस्सा भी नहीं बनें। के. कविता ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, 'पूर्व में जब भी सबसे पुरानी पार्टी मुख्यमंत्रियों को बदलना चाहा, तब राज्य में सांप्रदायिक दंगे भड़क उठे। आप यहां आते हैं और हिंदुओं और मुसलमानों के बारे में अजीबोगरीब बातें कहते हैं। माहौल खराब नहीं करें। तेलंगाना में अमन, चैन, सुकून और बरकत है। इस माहौल को खराब नहीं करें। यह मेरा आपसे अनुरोध है।'


मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी कविता बताया कि हाल में हैदराबाद में मुसलमानों ने अपना मिलाद उन नबी जुलूस गणेश मूर्ति विसर्जन के कारण स्थगित कर दिया था। उन्होंने कांग3ेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि करीबन 65 साल तक इस क्षेत्र पर शासन करने वाली कांग्रेस लोगों को पीने का पानी तक उपलब्ध कराने में विफल रही।

कांग्रेसी नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा 30 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को बस यात्रा के साथ पार्टी के अभियान की शुरुआत करेंगे। दोनों नेता आज दोपहर को साढ़े तीन बजे बेगमपेट एयरपोर्ट पहुंचेगें और वहां से रमन्ना मंदिर दर्शन करने जाएंगे। दर्शन के बाद वे रैली को भी संबोधिक करेगें। हालांकि, रैली को संबोधित करने के बाद प्रियंका गांधी दिल्ली वापस लौट जाएंगी, लेकिन राहुल गांधी वहां अलग अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed