{"_id":"5a7d95554f1c1b410b8b7fba","slug":"rahul-gandhi-and-opposition-leaders-met-president-ram-nath-kovind-over-judge-loya-death-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति से मिले राहुल गांधी, बोले- जज लोया की मौत संदिग्ध, SIT गठित हो ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
राष्ट्रपति से मिले राहुल गांधी, बोले- जज लोया की मौत संदिग्ध, SIT गठित हो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 10 Feb 2018 09:20 AM IST
विज्ञापन
जज लोया को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर आज विपक्ष के नेताओं ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की।
विज्ञापन
मुलाकात के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि 'राज्यसभा और लोकसभा के कई सांसद चाहते हैं कि मामले की स्वतंत्र जांच होनी चाहिए यही नहीं इसके लिए एसआईटी भी गठित की जानी चाहिए।'
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा 'एक जज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। ऐसे में अगर केस की जांच ठीक से होती है यह उनके परिवार के लिए भी न्यायपूर्ण साबित होगा।'
विज्ञापन
Many MPs from both Lok Sabha & Rajya Sabha felt discomfort over it & also feel that the matter should be probed & an SIT should be formed: Rahul Gandhi after opposition delegation met President over #JudgeLoya death case pic.twitter.com/IeOQhxPrdC
— ANI (@ANI) February 9, 2018
राहुल ने आगे कहा '15 दलों के 114 सांसदों ने एक मेमोरेंडम पर हस्ताक्षर किए हैं जिसमें जज लोया की मौत को संदिग्ध माना गया है। ऐसे में हम सभी इसकी स्वतंत्र जांच चाहते हैं।'
बता दें कि पिछले दिनों जस्टिस लोया मामले में सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई अधूरी रही जिसकी वजह से दायर याचिकाओं पर अगली सुनवाई सोमवार को की जाएगी।
बता दें कि जस्टिस लोया मामले को जस्टिस दवे ने संदिग्ध माना है और जजों की बेंच से मामले में स्वतंत्र जांच की मांग की है। जज लोया मामले की सुनवाई के दौरान सोमवार को याचिकाकर्ताओं के वकीलों और न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ की आपस में तीखी बहस भी हुई।