फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   rahul gandhi addresses election rally in assam

देश छोड़ने से पहले माल्या से मिले थे मोदी के मंत्रीः राहुल

Tue, 29 Mar 2016 02:46 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 29 Mar 2016 02:46 PM IST
विज्ञापन
rahul gandhi addresses election rally in assam
असम में चुनावी जनसभा को संबोधित करते राहुल गांधी। - फोटो : ani

असम में चुनावी रैली में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने विजय माल्या मामले को लेकर और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। राहुल गांधी ने मंगलवार को असम के कार्बी आंग्लांग में एक चुनावी जनसभा को संबोधति किया।

विज्ञापन


जनसभा में राहुल गांधी ने मोदी सरकार को निशाना बनाते हुए सीधे पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। राहुल ने कहा कि मोदी सरकार ने लोकसभा चुनाव से पहले देश की जनता से वादे किए थे उन पर वे खरे नहीं उतर पाए हैं।
विज्ञापन


मोदी सरकार ने जनता के साथ धोखा किया है। राहुल ने कहा कि कांग्रेस सरकार की वजह से अब तक असम में शांति है। उन्होंने कहा कि जनता देख रही है कि हरियाणा में बीजेपी सरकार के सत्ता में आते ही किस तरह वहां हिंसा और अशांति का माहौले है, लेकिन कांग्रेस सरकार असम में शांति कायम रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि भाजपा और आरएसएस देश में एक विचारधारा थोपना चाहती है लेकिन भारत किसी एक विचारधारा से ताल्लुक नहीं रखता है यह विविधताओं और विभिन्न भाषाओं का देश है।

वहीं राहुल गांधी ने विजय माल्या के देश छोड़ने पर मोदी सरकार को कटघरे में खड़ा किया और कहा कि देश छोड़ने से पहले मोदी के मंत्रियों ने संसद में विजय माल्या ने मुलाकात की थी।


बता दें कि आगामी अप्रैल माह में असम में विधानसभा चुनाव होने हैं। सत्तारूढ कांग्रेस की असम में 126 सीट हैं, और असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के नेतृत्व में कांग्रेस राज्य में चुनाव लड़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed