{"_id":"63441e522deb4004d34943c8","slug":"rahul-does-balancing-act-runs-with-shivakumar-after-sprint-with-siddaramaiah","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharat Jodo Yatra: सिद्धारमैया के बाद राहुल ने शिवकुमार को अपने साथ दौड़ाया, दिग्गजों के बीच साधा संतुलन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bharat Jodo Yatra: सिद्धारमैया के बाद राहुल ने शिवकुमार को अपने साथ दौड़ाया, दिग्गजों के बीच साधा संतुलन
Mon, 10 Oct 2022 06:59 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिरयुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिरयुर
Published by: Amit Mandal
Updated Mon, 10 Oct 2022 06:59 PM IST
सार
सिद्धारमैया और शिवकुमार दोनों मुख्यमंत्री पद के लिए होड़ में हैं क्योंकि कांग्रेस कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी से सत्ता वापस लेने के इंतजार में है।
विज्ञापन
कर्नाटक में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा
- फोटो : Twitter@ inc
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के साथ दौड़ने करने के दो दिन बाद राहुल गांधी ने सोमवार को राज्य कांग्रेस प्रमुख डी के शिवकुमार को पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान अपने साथ दौड़ाकर संतुलन साधा। दक्षिणी राज्य के तुमकुर से हिरियुर जाते समय गांधी के साथ शिवकुमार भी थे। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने यहां तक कि 60 वर्षीय नेता को अपने साथ दौड़ा लिया।
विज्ञापन
राहुल गांधी के साथ थोड़ी दूरी तक दौड़ते हुए शिवकुमार कांग्रेस का झंडा पकड़े रहे। सिद्धारमैया और शिवकुमार दोनों मुख्यमंत्री पद के लिए होड़ में हैं क्योंकि कांग्रेस कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से सत्ता वापस लेने के इंतजार में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जयराम ने की चुनाव आयोग के सदस्यों से मुलाकात
वहीं, कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने भारत जोड़ो यात्रा को लेकर एनसीपीसीआर द्वारा चुनाव आयोग को शिकायत पर सफाई पेश की। जयराम ने कहा कि हमने चुनाव आयोग के सदस्यों से मुलाकात की और उन्हें बताया कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जनप्रतिनिधित्व कानून का उल्लंघन नहीं किया गया है। हम समझ नहीं पा रहे हैं कि एनसीपीसीआर की शिकायत पर चुनाव आयोग ने हमें नोटिस क्यों दिया।