फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul and Priyanka Gandhi slams on BJP govt over three female farmers crush by trucks

मौत पर सियासत: राहुल और प्रियंका गांधी का भाजपा सरकार पर तंज,  क्रूरता और नफरत देश को खोखला कर रही 

Thu, 28 Oct 2021 01:54 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Thu, 28 Oct 2021 01:54 PM IST
सार

महिला किसानों की मौत पर राजनीति भी शुरू हो गई है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने राज्य और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है।  राहुल ने कहा कि देश की अन्नदाता को कुचला गया है। यह क्रूरता और नफरत हमारे देश को खोखला कर रही है, वहीं प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा सरकार की नीयत और नीति किसान विरोधी है यह हर कोई जानता है। 

विज्ञापन

विस्तार

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने हरियाणा के बहादुरगढ़ में ट्रक की टक्कर से तीन महिला किसानों की मौत पर दुख जताया और राज्य और केंद्र सरकार के खिलाफ निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि यह क्रूरता और नफरत इस देश को खोखला कर रही है। उन्होंने इस घटना से जुड़ी खबर साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘भारत माता- देश की अन्नदाता को कुचला गया है। यह क्रूरता और नफ़रत हमारे देश को खोखला कर रही है। मेरी शोक संवेदनाएं।

विज्ञापन


बहादुरगढ़ जिले के टिकरी बॉर्डर के पास गुरुवार की सुबह एक ट्रक ने पांच महिला किसानों को कुचल दिया , जिसमें तीन महिला किसानों की मौत मौके पर हो गई। वहीं, बाकी दो महिला किसानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल दोनों की स्थिति सामान्य है। पुलिस ने बताया कि हादसा पकोड़ा चौक पर हुआ, जहां महिलाएं बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन जाने के लिए ऑटो रिक्शा का इंतजार कर रही थीं।
विज्ञापन





टिकरी बॉर्डर पर केन्द्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसानों के विरोध प्रदर्शन में भाग लेने के बाद महिलाएं पंजाब के मानसा जिले स्थित अपने गांव लौट रही थीं। इसी दौरान यह हादसा हुआ। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

योगी सरकार पर प्रियंका का तंज
वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड इलाके में दो किसानों की मौत की खबर का हवाला देते हुए राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘किसान मेहनत कर फसल तैयार करे तो फसल का दाम नहीं....। किसान फसल उगाने की तैयारी करे, तो खाद नहीं...... । खाद न मिलने के चलते बुंदेलखंड के दो किसानों की मौत हो चुकी है, लेकिन किसान विरोधी भाजपा सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी। इनकी नीयत और नीति दोनों में किसान विरोधी रवैया स्पष्ट है।’’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed