फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahat indori death news, Lines of Rahat indori become famous among youths

स्मृति शेष : राहत की लाइनें बनीं आजकल के युवाओं का फलसफा

Wed, 12 Aug 2020 06:19 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 12 Aug 2020 06:19 AM IST
विज्ञापन
Rahat indori death news, Lines of Rahat indori become famous among youths
राहत इंदौरी(फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

मशहूर शायर और कवि राहत इंदौरी भले ही दुनिया को अलविदा कह गए हों लेकिन उनकी कविताएं, शायरियां और उनकेे किस्से उन्हें चाहने वालों के दिलों में हमेशा जिंदा रखेंगे। ‘बुलाती है मगर जाने का नई’ जैसी लिखीं लाइनें तो आजकल के युवाओं के बीच इस्तेमाल करने का फलसफा बन गई हैं। राहत सिर्फ शायरी और कविताएं ही नहीं करते थे, बल्कि उन्होंने हिंदी फिल्मों जैसे, खुद्दार, मुन्ना भाई एमबीबीएस, मिशन कश्मीर, करीब, इश्क, घातक जैसी फिल्मों के लिए गीत भी लिखे।

विज्ञापन


सिनेमा में गीतकार राहत इंदौरी की संगीतकार अनु मलिक से खूब पटी। अनु मलिक गम जाहिर करते हुए कहते हैं, ‘यह मेरे लिए बहुत दुखद खबर है। वह बहुत ही जिंदादिल इंसान थे। कमाल के शायर थे। उनसे मेरी पहली मुलाकात महेश भट्ट की फिल्म ‘सर’ के दौरान हुई। उन्होंने वहां ‘आज हमने दिल का हर किस्सा तमाम कर दिया’ लिखा।
विज्ञापन


अनु कहते हैं, जब उन्हें इंदौर से गीत लिखने के लिए बुलाया गया तो वह बहुत खुश हुए। उन्हें महेश और मुकेश भट्ट से मिलवाया गया और फिल्म का यह गीत लिखने के लिए कहा गया। यह गाना हिट हो गया तो हमारा सिलसिला शुरू हुआ। वह शायर तो कमाल के थे लेकिन उन्हें ढूंढना बहुत मुश्किल था।

विज्ञापन
विज्ञापन

हे ईश्वर! बेहद दुखद! इतनी बेबाक जिंदगी और ऐसा तरंगित शब्द-सागर इतनी खामोशी से विदा लेगा, सोचा नहीं था। शायरी के मेरे सफर और काव्य-जीवन के ठहाकेदार किस्सों का एक बेहद जिंदादिल हमसफर हाथ छुड़ाकर चला गया। -कुमार विश्वास, प्रख्यात कवि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed