{"_id":"57411bd14f1c1b8b20ac7aa9","slug":"raghuram-rajan-delivers-27th-harekrushna-mahtab-memorial-lecture-in-bhubaneswar","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश में लाइसेंस राज खत्म, लेकिन इंस्पेक्टर राज बरकरार: राजन","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
देश में लाइसेंस राज खत्म, लेकिन इंस्पेक्टर राज बरकरार: राजन
एजेंसी/भुवनेश्वर
Updated Sun, 22 May 2016 09:07 AM IST
विज्ञापन
सेल्फ सर्टिफिकेशन की जरूरत पर राजन ने दिया बल
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में स्टार्टअप्स के लिए बेहतर कारोबारी माहौल की वकालत करते हुए रिजर्व बैंक के गवर्नर ने रघुराम राजन का कहना है कि भारत से भले ही लाइसेंस राज खत्म हो गया हो लेकिन अभी भी कुछ हद तक ‘इंस्पेक्टर राज’ बरकरार है। उन्होंने कहा कि नियम कानून उद्योगों की बेहतरी के लिए होने चाहिए न की उद्यमियों हतोत्साहित करने के लिए। शनिवार को ओडिशा नॉलेज हब के चौथे संस्करण के कार्यक्रम में उन्होंने कुछ बंदिशों के साथ उद्योगों के लिए सेल्फ सर्टिफिकेशन की जरूरत पर बल दिया जिससे नियमों का दुरुपयोग को रोका जा सके।
विज्ञापन
राजन ने लघु व मझोले उद्योगों के लिए आसान नियम कानूनों की वकालत करते हुए यूके और इटली का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि यूके में स्टार्टअप से जुड़े नियम कितने उदार है जबकि इटली में यह कड़े हैं। यही कारण है कि इटली की तुलना में यूके में स्टार्टअप तेजी से बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन