राफेल सौदे में घोटाले के आरोप को लेकर कांग्रेस ने की कैग से मुलाकात, ज्ञापन सौंप जांच की उठाई मांग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राफेल सौदे पर नरेंद्र मोदी सरकार पर हमले तेज करते हुए कांग्रेस ने इस मुद्दे पर कैग में अपनी बात रखी।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने कैग के समक्ष राफेल की खरीद और इस मामले की विस्तृत जांच की मांग करेगी। शीर्ष कांग्रेस नेता ने इस मुद्दे पर सुबह नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक से मुलाकात कर विस्तृत ज्ञापन सौंपा और उम्मीद जताई कि कैग इस मामले को गंभीरता से लेगा।
We submitted a detailed memorandum along with enclosures which very clearly establishes irregularities in Rafale purchase. We hope that the matter will be looked into by CAG: Anand Sharma after meeting of Congress delegation with Comptroller and Auditor General of India (CAG) pic.twitter.com/mUGMap4VZc
— ANI (@ANI) September 19, 2018विज्ञापन
कांग्रेस ने फ्रांस की दसॉल्ट एविएशन से 36 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने के सौदे में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने एक दिन पहले कहा कि चाहे कोई कैग और सीवीसी के पास जाए या नहीं लेकिन उनका संवैधानिक कर्तव्य पूरे सौदे तथा उसके सभी दस्तावेजों की जांच करना है।
बहरहाल, रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने इस मांग को खारिज करते हुए कहा कि सभी जानकारियां पहले ही संसद में पेश की जा चुकी हैं। (इनपुट-भाषा)