फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Radhe maa's old devotee charged her to trap his son

राधे मां के पुराने भक्त ने लगाया बेटे को 'फंसाने' का आरोप

Thu, 01 Sep 2016 02:09 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 01 Sep 2016 02:09 PM IST
विज्ञापन
Radhe maa's old devotee charged her to trap his son
- फोटो : mid day

चर्चित धर्म गुरु राधे मां एक बार फिर विवादों और आरोपों के साये में हैं। इस बार आरोप लगाया है उनके ही एक पुराने भक्त ने। मुंबई के रहने वाले मनमोहन गुप्ता ने राधे मां के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज कराया है। 

विज्ञापन


जिसमें आरोप लगाया गया है कि उनके बेटे के द्वारा राधे मां उनका बंगला हड़पना चाहती हैं। बता दें कि मनमोहन गुप्ता एमएम मिठाईवाला नाम से मिठाइयों की दुकान चलाते हैं और उन्हें राधे मां के पुराने भक्त के तौर पर जाना जाता है। 
विज्ञापन


मिड डे की खबर के अनुसार 64 साल के मनमोहन गुप्ता ने आरोप लगाया कि सुखविंदर कौर उर्फ राधे मां ने उनके पंजाब वाले फोन पर बुधवार को सुबह 10.30 से 11.30 के बीच कई फोन किए। फोन पर राधे मां ने कहा कि वह उसके बोरिवली स्थित नंद नंदनवन बंगले पर आने के बारे में पूछा। बकौल, गुप्ता उसने राधे मां को पिछले विवादों के बारे में याद कराते हुए कहा कि पिछली बार वह दहेज के मामले में फंसी हुई थी। इसलिए वह इस बार उनसे दूर ही रहना चाहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राधे मां पर लगाया बंगला हड़पने का आरोप

Radhe maa's old devotee charged her to trap his son

गुप्ता ने आरोप लगाया कि राधे मां ने उसके दोनों बेटों संजीव और राजीव के अलावा उसके भाई जगमोहन पर भी काला जादू कर दिया है। वह उन्हें मुझसे दूर ले जाना चाहती है। गुप्ता के अनुसार राधे मां उसका बंगला भी हड़पना चाहती हैं। उन्होंने मुझे पंजाब बुलाया और मेरा बंगला खाली करने के लिए कहा। 

गुप्ता के अनुसार राधे मां ने मुझसे कहा कि वह कल रात की फ्लाइट से मुबई पहुंचेगी और अपना सामान जबरन मेरे बंगले में रखकर मुझे और मेरी पत्नी को बाहर कर देगी। राधे मां ने यह भी कहा कि वह यह सारा काम मेरे बेटों की मदद से करेगी। 

गुप्ता ने बताया कि राधे मां की इस धमकी के बाद से वह डरे हुए हैं और मुझे अपनी जान का डर सता रहा है। अगर उसने हमारा घर छीन लिया तो हम कहां जाएंगे। 

12 साल पहले गुप्ता के घर पर मेहमान बनकर आई ‌थी राधे मां

Radhe maa's old devotee charged her to trap his son

पुराने दिनों को याद करते हुए मनमोहन गुप्ता ने कहा कि मुझे याद आ रहा है जब वह 12 साल पहले मेरे घर आई थी तब वह कुछ नहीं थी। मेरे परिवार ने हर कदम पर उसका साथ दिया। 

इसी दौरान उसने मेरे दोनों बेटों और भाई पर काला जादू करना शुरू कर दिया। उसके बाद से ही उन्होंने कुछ भी सोचना समझना बंद कर दिया है और हर जगह वह उसका साथ देने लगे हैं। 

पुलिस ने गुप्ता की शिकायत पर राधे मां के खिलाफ बोरिवली पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संबंध में राधे मां से कोई बात नहीं हो सकी। जबकि उनके मीडिया प्रभारी और मनमोहन गुप्ता के बेटे संजीव ने इस संबंध में कोई जवाब नहीं दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed