फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Radhakrishna Doddamani Congress candidate from Gulbarga know why Mallikarjun Kharge not Contest Election

Congress: खरगे की सीट से कांग्रेस ने उनके दामाद डोड्डामणि को बनाया उम्मीदवार, पार्टी ने बताई इसकी वजह

Fri, 22 Mar 2024 03:46 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 22 Mar 2024 03:46 AM IST
सार

कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने सूची जारी होने के बाद कहा कि खरगे के हाथ भरे हुए हैं। उनके पास कई जिम्मेदारियां हैं। उनके पास राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी मामलों के प्रबंधन की जिम्मेदारी है। इसी के साथ, उन्हें इंडी गठबंधन के सहयोगियों के साथ भी समन्वय करना होगा।

विज्ञापन
Radhakrishna Doddamani Congress candidate from Gulbarga know why Mallikarjun Kharge not Contest Election
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (फाइल) - फोटो : ani

विस्तार

कांग्रेस ने गुरुवार को लोकसभा उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की, जिससे यह काफी हद तक साफ हो गया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे चुनाव नहीं लड़ेंगे। दरअसल, तीसरी सूची में कांग्रेस ने खरगे की पारंपरिक सीट गुलबर्गा से उनके दामाद राधाकृष्ण डोड्डामणि को चुनाव मैदान में उतारा है। बता दें, खरगे 2009 और 2014 में गुलबर्गा से लोकसभा पहुंचे थे। हालांकि, 2019 में खरगे हार गए थे। 

विज्ञापन

कांग्रेस ने पेश की सफाई
कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने सूची जारी होने के बाद कहा कि खरगे के हाथ भरे हुए हैं। उनके पास कई जिम्मेदारियां हैं। उनके पास राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी मामलों के प्रबंधन की जिम्मेदारी है। इसी के साथ, उन्हें इंडी गठबंधन के सहयोगियों के साथ समन्वय करना होगा। इसके अलावा, राज्यसभा में भी उनका कार्यकाल अभी खत्म नहीं हुआ है। चुनाव न लड़ने का अंतिम फैसला खुद उन्होंने ही लिया है।

विज्ञापन

जानिए, कौन हैं खरगे के दमाद डोड्डामणि 
बता दे, डोड्डामणि एक व्यापारी हैं, जिनका जन्म कालाबुरागी में हुआ है। डोड्डामणि शैक्षणिक संस्थानों का भी प्रबंधन करते हैं। कहा जाता है कि वह शुरू में चुनाव लड़ने के पक्ष में नहीं थे हालांकि, बाद में वे मान गए। डोड्डामणि पर्दे के पीछे काम करने वाले नेता हैं, उन्होंने हमेशा खरगे के लिए पीछे से काम किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

खरगे का राजनीतिक करियर; गांधी परिवार के खास
1969 में ही वह कांग्रेस में शामिल हो गए। पार्टी ने उनकी लोकप्रियता को देखते हुए उन्हें गुलबर्गा कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बना दिया। 1972 में पहली बार कर्नाटक की गुरमीतकल विधानसभा सीट से विधायक बने। खरगे गुरमीतकल सीट से नौ बार विधायक चुने गए। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों में मंत्री का पद भी संभाला। 2005 में उन्हें कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया। 2008 तक वह इस पद पर बने रहे। 2009 में पहली बार सांसद चुने गए। 

खरगे गांधी परिवार के भरोसेमंद माने जाते हैं। इसका समय-समय पर उनको इनाम भी मिला। साल 2014 में खरगे को लोकसभा में पार्टी का नेता बनाया गया। लोकसभा चुनाव 2019 में हार के बाद भी कांग्रेस पार्टी ने उन्हें 2020 में राज्यसभा भेज दिया। पिछले साल गुलाम नबी आजाद का कार्यकाल खत्म हुआ तो खरगे को राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष बना दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed