{"_id":"6373f11415c5347502386e82","slug":"racket-smuggling-grains-from-godowns-busted-in-goa","type":"story","status":"publish","title_hn":"Goa News: गोवा में अनाज तस्करी करने वाले रैकेट का भंडाफोड़, छह गिरफ्तार, दो अधिकारी निलंबित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Goa News: गोवा में अनाज तस्करी करने वाले रैकेट का भंडाफोड़, छह गिरफ्तार, दो अधिकारी निलंबित
Wed, 16 Nov 2022 01:35 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, पणजी
पीटीआई, पणजी
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 16 Nov 2022 01:35 AM IST
सार
अधिकारी ने बताया कि मामला सामने आने के बाद राज्य सरकार ने विभाग के दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया और अपराध शाखा ने अनाज से लदे एक ट्रक और एक रिक्शा को जब्त कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोवा अपराध शाखा ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए, एक अंतरराज्यीय अनाज तस्कर रैकेट का भंडाफोड़ किया है और इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने जानकारी दी कि राज्य नागरिक आपूर्ति विभाग के गोदामों से अनाज की तस्करी की जा रही थी जिसमें कुछ अधिकारी भी शामिल थे।
विज्ञापन
वहीं अधिकारी ने बताया कि मामला सामने आने के बाद राज्य सरकार ने विभाग के दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया और अपराध शाखा ने अनाज से लदे एक ट्रक और एक रिक्शा को जब्त कर लिया।
विज्ञापन
राज्य के नागरिक आपूर्ति मंत्री रवि नाइक ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि रैकेट में कथित संलिप्तता के लिए एक निरीक्षक और एक गोदाम कीपर को निलंबित कर दिया गया है। वहीं इस मामले पर एक विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई जिसे देखने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन