{"_id":"5aba062c4f1c1b92778b7aaf","slug":"rabindranath-ghosh-said-i-will-break-the-face-of-bjp-leader-dilip-ghosh","type":"story","status":"publish","title_hn":"ममता सरकार के मंत्री के बिगड़े बोल, कहा- 'बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का मुंह तोड़ दूंगा' ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
ममता सरकार के मंत्री के बिगड़े बोल, कहा- 'बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का मुंह तोड़ दूंगा'
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Updated Tue, 27 Mar 2018 02:34 PM IST
विज्ञापन
Rabindranath Ghosh
पश्चिम बंगाल में ममता सरकार में मंत्री रबीन्द्रनाथ घोष ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष का मुंह तोड़ने की धमकी दी है। उन्होंने कहा कि मैं बॉक्सिंग के लिए तैयार हूं, अगर बीजेपी नेता भी तैयार हैं तो मुझे उनको हराने में केवल 3 मिनट लगेंगे।
विज्ञापन
रबीन्द्रनाथ घोष ने कहा कि वह बीजेपी नेता की नाक, आंख और मुंह भी तोड़ देंगे। दरअसल रामनवमी के दौरान बीजेपी नेताओं द्वारा जुलूस में हथियार लहराने से तृणमूल कांग्रेस के नेता ने ये तेवर अपनाये हैं।
विज्ञापन
रबीन्द्रनाथ ने कहा कि मैंने दिलीप घोष को हाथ में स्टिक लहराते हुए देखा है, मैं उन्हें चुनौती देकर कहता हूं कि वो मुझसे लड़कर दिखाएं। उन्होंने यह भी कहा कि छोटे बच्चों और महिलाओं के हाथ में तलवार दे देना गलत है।
विज्ञापन
आपको बता दें कि पहले भी तृणमूल कांग्रेस के एक नेता ने पीएम मोदी की जुबान खींचने और बीजेपी नेताओं को जिंदा जलाने की धमकी दी है।
If he is not willing to play with sticks, I am ready for wrestling too! Maximum of 3 minutes is required to defeat him. If he is ready for boxing, then I will also break his nose, eyes and face: West Bengal Minister Rabindranath Ghosh on BJP's Dilip Ghosh pic.twitter.com/9RcmaYfeBm
— ANI (@ANI) March 27, 2018