{"_id":"607a2bc38ebc3e8d35341a0b","slug":"quick-action-of-the-government-found-help-in-extradition-of-nirav-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगोड़ा हीरा कारोबारी आएगा भारत : सरकार के त्वरित उपायों से ही मिली नीरव के प्रत्यर्पण में मदद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भगोड़ा हीरा कारोबारी आएगा भारत : सरकार के त्वरित उपायों से ही मिली नीरव के प्रत्यर्पण में मदद
Sat, 17 Apr 2021 05:58 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 17 Apr 2021 05:58 AM IST
सार
- अधिकारी का दावा, कारगर उपायों से ही अर्थ जगत को उथल-पुथल से बचाया जा सका
विज्ञापन
नीरव मोदी
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र सरकार के त्वरित उपायों और कानूनी कार्रवाई से भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी के भारत प्रत्यर्पण का रास्ता साफ हुआ। एक वरिष्ठ केंद्रीय अधिकारी ने कहा कि इतने बड़े घोटाले से आर्थिक क्षेत्र में उथल-पुथल की आशंका थी, लेकिन इस मामले के कुशल प्रबंधन के कारण सरकारी बैंकों को संकट और मुकदमे से बचाया जा सका। इसके बाद बैंकों को पर्याप्त अधिकार दिए गए।
विज्ञापन
तत्कालीन वित्तीय मामलों के सचिव और मौजूदा समय में चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने पीएनबी को इस मामले में सीबीआई के साथ मिलकर एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया था। इसके अलावा ऋण वसूली ट्रिब्यूनल में भी नीरव मोदी के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
मुंबई के ट्रिब्यूनल ने 2019 में नीरव मोदी और अन्य से 7,300 करोड़ की वसूली का आदेश दिया था। बाद में बैंकों को 50 करोड़ से ज्यादा कर्ज लेने वालों के पासपोर्ट का ब्योरा भी लेने की अनुमति मिल गई।
विज्ञापन
अधिकारी नो वित्त मंत्रालय के अधिकारी ने बताया नीरव मोदी के घोटाले के बाद ऐसे फैसले लिए गए ताकि घोटालेबाजों के खिलाफ समय पर कार्रवाई हो और उन्हें देश से भागने का मौका न मिले। ऐसे ही सरकारी उपायों के कारण नीरव के प्रत्यर्पण का रास्ता साफ हुआ और अन्य आर्थिक अपराधियों पर नकेल कसी गई।