फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   questions raising on Sushma’s absence from PM-chaired high-level meeting on Uri attack

उच्च स्तरीय बैठक में सुषमा की गैरमौजूदगी से हैरानी

Tue, 20 Sep 2016 06:02 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
एजेंसी/ नई दिल्ली Updated Tue, 20 Sep 2016 06:02 AM IST
विज्ञापन
questions raising on Sushma’s absence from PM-chaired high-level meeting on Uri attack
- फोटो : twitter

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सोमवार को हुई उच्च स्तरीय बैठक में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज मौजूद नहीं थीं। इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में काफी हैरानी जाहिर की गई। सोमवार को सुषमा स्वराज दिल्ली में ही थीं। उड़ी हमले के बाद जवाबी विकल्पों पर चर्चा करने के लिए बुलाई गई। 

विज्ञापन


इस बैठक में गृह मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री अरुण जेटली, रक्षा मंत्री मनोहर परिकर, एनएसए अजित डोभाल, सेना प्रमुख दलबीर सिंह, आईबी और रॉ के मुखिया सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। खास बात यह भी थी कि बैठक में पाक से कूटनीतिक रिश्तों को तोड़ने या कम करने जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई, जो कि सीधे विदेश विभाग से संबंधित मामला है।  
विज्ञापन


इतना ही नहीं, सुषमा स्वराज 26 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र की आम सभा की बैठक में शिरकत करेंगी, जहां वह पाकिस्तान को आतंकी देश घोषित करने की मांग करेंगी। वह वहां उड़ी हमले में पाकिस्तान का हाथ होने के सबूत भी तमाम देशों के नेताओं के सामने रखेंगी। ऐसे में बैठक में सुषमा को न बुलाए जाने पर सवाल उठना लाजिमी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रिटेन के विदेश मंत्री बोरिस जॉनसन ने रविवार को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से फोन पर बात की थी और भरोसा दिलाया था कि उनका देश आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। उन्होंने उड़ी आतंकी हमले की कड़ी निंदा भी की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed