फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   questions raises that was fugitive arms dealer sanjay bhandari boughts tickets for robert vadra

भगोड़े आर्म्स डीलर भंडारी ने बुक करवाई थी रॉबर्ट वाड्रा की एयर टिकट्स?

Tue, 17 Oct 2017 09:35 AM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
टीम डिजिटल अमर उजाला Updated Tue, 17 Oct 2017 09:35 AM IST
विज्ञापन
questions raises that was fugitive arms dealer sanjay bhandari boughts tickets for robert vadra

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद और बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा एक बार फिर सवालों के घेरों में हैं। अंग्रेजी समाचार चैनल टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट के अनुसार, भगोड़े आर्म्स डीलर संजय भंडारी ने दो बार वाड्रा के विदेश आने-जाने का खर्चा उठाया था।

विज्ञापन


भंडारी और वाड्रा के बीच लिंक होने का मामला उस वक्त उठा जब भंडारी पर आरोप लगा कि उसने वाड्रा के लंदन स्थित फ्लैट का रेनोवेशन करवाया था।

चैनल के मुताबिक साल 2012 के अगस्त में भंडारी के ट्रैवल एजेंट ने वाड्रा के लिए टिकट बुक की थी, जिसकी कीमत करीब 8 लाख रुपये थी।  दिल्ली के पहाड़गंज की ट्रैवल एजेंसी इंटरनेशनल ट्रैवल होम की ओर से भंडारी को टिकट की जानकारी से जुड़ी ईमेल भेजी गई थी। एजेंट ने लिखा था कि अमीरात एयरलाइंस की टिकट बुक कर दी गई है जिसका नंबर EK71 है।
विज्ञापन


पढ़ें: फेसबुक पोस्ट पर वाड्रा ने बयां किया दर्द, बोले- सरकार कर रही परेशान
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद 17 अगस्त को एक और ईमेल भेजी गई, जिसमें बताया गया कि वाड्रा की ‌स्विट्जरलैंड के ज्यूरिक के लिए बिजनेस क्लास में टिकट बुक की गई है। टिकटों की जानकारी लीक होने के बाद वाड्रा पर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि यह स्पष्ट नहीं ‌हुआ है कि वाड्रा ने इन टिकटों पर सफर किया था या नहीं। 

गौरतलब है कि संजय भंडारी इनकम टैक्स और ईडी की जांच के दायरे में हैं और आयकर विभाग ने पिछले साल अप्रैल में उनके ठिकानों पर छापेमारी भी की थी। ईडी ने भंडारी की करीब 20 करोड़ की संपत्ति और चार महंगी कारों को जब्त किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed