{"_id":"5993eb1b4f1c1b114f8b4670","slug":"questions-raises-after-maharashtra-police-sells-tickets-a-concert-of-cm-fadnavis-s-wife-amruta","type":"story","status":"publish","title_hn":"CM देवेन्द्र फडणवीस की पत्नी के कंसर्ट की टिकट बेचने पर घिरी महाराष्ट्र पुलिस!","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
CM देवेन्द्र फडणवीस की पत्नी के कंसर्ट की टिकट बेचने पर घिरी महाराष्ट्र पुलिस!
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
Updated Wed, 16 Aug 2017 12:54 PM IST
विज्ञापन
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता के एक कंसर्ट की टिकटें कथित तौर पर पुलिसकर्मियों के हाथों बेचे जाने पर विवाद खड़ा हो गया है। बताया जा रहा है कि एक टिकट की कीमत 51 हजार रुपये है, जिसमें कुल 400 सीटें होंगी।
विज्ञापन
बता दें कि अमृता इस कंसर्ट की गुडविल एंबेस्डर होंगी, जिसका नाम 'पुलिस रजीनी' है और इसका आयोजन औरंगाबाद पुलिस की ओर से किया जा रहा है।
मामला महाराष्ट्र के औरंगाबाद का है, जहां कांग्रेस के विरोध किए जाने के बाद ये मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस ने औरंगाबाद पुलिस आयुक्त को सफाई देने के लिए चिट्ठी लिखी है।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सचिन सावंत ने ये मुद्दा उठाते हुए कहा कि पुलिस आयुक्त इस बात का जवाब दें कि आखिर पुलिस किसके आदेश पर टिकट बेच रही है? अगर किसी के कहने पर हुआ है तो इस तरह की गतिविधियों के लिए कौन जिम्मेदार है? औरगांबाद पुलिस के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि 15 पुलिस स्टेशनों को टिकट बेचने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन