फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   qualification of primeminister narendra modi

प्रथम श्रेणी से पीएम मोदी ने पास किया था एमए, मिले थे 499 अंक

Sun, 01 May 2016 10:20 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 01 May 2016 10:20 AM IST
विज्ञापन
qualification of primeminister narendra modi
पीएम मोदी और आनंदीबेन पटेल ने की है एक ही कॉलेज से पढ़ाई - फोटो : PTI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजनीति शास्त्र से एमए की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की है। वो अपने विद्यार्थी जीवन में सामान्य छात्र रहे हैं। अंग्रेजी अखबार अहमदाबाद मिरर के अनुसार पीएम मोदी ने 1983 में गुजरात विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में परास्नातक में 62.3 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। हालांकि वो विश्वविद्यालय के रेगुलर विद्यार्थी नहीं थे। 2 साल के कोर्स में पीएम मोदी ने विषय के तौर पर यूरोपियन पॉलिटिक्स, भारतीय राजनीति का विश्लेषण और राजनीति का मनोविज्ञान पढ़ा था।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय के पास पीएम के स्नातक की जानकारी नहीं है। पीएम ने प्री-साइंस की पढ़ाई गुजरात के ही एम.एन. साइंस कॉलेज विसनगर से की है, लेकिन कॉलेज के पास इसका कोई रिकॉर्ड मौजूद नहीं है। प्री-साइंस 12 वीं के बराबर होता है और यह एक साल का पाठ्यक्रम है। अखबार के अनुसार पीएम मोदी के प्री-साइंस पढ़ने के दौरान, मौजूदा गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल उसी कॉलेज की इनऑर्गेनिक केमेस्ट्री की एम. एस. सी. दूसरे साल की छात्रा थीं।
विज्ञापन


दोनों का रोल नंबर 71 था। अहमदाबाद मिरर के मुताबकि गुजरात विश्वविद्यालय के कुलपति एमएन पटेल ने बताया कि एमए के प्रथम वर्ष में पीएम मोदी को 400 में से 237 अंक मिले थे, जबकि दूसरे साल उन्हें 400 में से 262 अंक मिले थे। पीएम मोदी को एमए में 800 में से कुल 499 अंक मिले थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed