फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Quad Foreign Ministers Meeting Updates India EAM Jaishankar remarks US Australia Japan Marco Rubio hindi news

Quad Foreign Ministers Meet: दिल्ली में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक, जयशंकर ने समन्वय पर दिया जोर

Tue, 26 May 2026 09:29 AM IST
राकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: राकेश कुमार Updated Tue, 26 May 2026 09:29 AM IST
सार

Quad Foreign Ministers Meet: दिल्ली की इस बैठक ने साफ कर दिया है कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र का 'बॉस' कौन है। भारत की अगुवाई में क्वाड अब सिर्फ बातों की नहीं, बल्कि सीधे काम की बात कर रहा है। लब्बोलुआब यह है कि समंदर में अपनी मनमानी चलाने की कोशिश करने वालों के सामने इन चार देशों ने दोस्ती की ऐसी तगड़ी दीवार खड़ी कर दी है, जिसे हिला पाना नामुमकिन है। किस देश ने क्या बात कही? जानिए इस खबर में

विज्ञापन
Quad Foreign Ministers Meeting Updates India EAM Jaishankar remarks US Australia Japan Marco Rubio hindi news
क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में वैश्विक कूटनीति की एक नई और मजबूत तस्वीर सामने आई है। इस उच्च स्तरीय मंच पर भारत के विदेश मंत्री डॉक्टर एस जयशंकर और ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र की सुरक्षा, संप्रभुता और आर्थिक समृद्धि को लेकर बेहद महत्वपूर्ण और ठोस बयान दिए हैं।

विज्ञापन


हिंद-प्रशांत पर रहेगा मुख्य फोकस-जयशंकर
भारत के विदेश मंत्री डॉक्टर एस जयशंकर ने बैठक की शुरुआत में साफ किया कि इस बार हमारा पूरा ध्यान सामूहिक गतिविधियों को तय करने और दुनिया के सामने मौजूद चुनौतियों का समाधान ढूंढने पर है। उन्होंने कहा कि क्वाड का प्राथमिक कार्यक्षेत्र हिंद-प्रशांत ही रहेगा। जयशंकर ने वैश्विक स्तर पर आपूर्ति श्रृंखला की मजबूती, कनेक्टिविटी के रास्ते में आने वाली रुकावटों, मैन्युफैक्चरिंग और संसाधनों के एक ही जगह सीमित होने जैसी बड़ी दिक्कतों पर चिंता जताई।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


विदेश मंत्री ने कहा कि क्रिटिकल इंफ्रास्ट्रक्चर के गैप को भरने के लिए नई साझेदारियों और मजबूत आर्थिक विकास की जरूरत है। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में रणनीतिक भरोसा बढ़ाने, समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करने और आर्थिक विकल्पों को बढ़ावा देने के लिए एक पारदर्शी और भरोसेमंद पार्टनरशिप बेहद जरूरी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि क्वाड के सदस्य देश एक स्वतंत्र और खुले हिंद-प्रशांत के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।

यह भी पढ़ें: आज के दिन: क्वाड के विदेश मंत्रियों की बैठक, आईपीएल के पहले क्वालिफायर में बंगलूरू-गुजरात होंगे आमने-सामने

पेनी वोंग ने की भारत की तारीफ
ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग ने भारत की तारीफ करते हुए इसे दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र और हिंद-प्रशांत को आकार देने वाली एक बेहद महत्वपूर्ण महाशक्ति बताया। वोंग ने जयशंकर के पुराने बयान को याद करते हुए कहा कि हिंद-प्रशांत के देशों के पास अपनी सुरक्षा और संप्रभु हितों की रक्षा के लिए 'चयन की आजादी' होनी चाहिए। यही सोच ऑस्ट्रेलिया के क्वाड से जुड़ाव का मुख्य आधार है।



पेनी वोंग ने आगे कहा कि चारों देश संप्रभु राष्ट्र हैं, जिनके अपने इतिहास और हित हैं। इसके बावजूद हमारे हितों में गजब का तालमेल है। चारों देश एक मुक्त और खुले हिंद-प्रशांत का सपना देखते हैं। उन्होंने कहा कि क्वाड ने प्राकृतिक आपदाओं के समय राहत कार्य करके जमीनी स्तर पर खुद को साबित किया है। इसके अलावा अंडरसी केबल, क्रिटिकल इंफ्रास्ट्रक्चर, समुद्री सुरक्षा और महत्वपूर्ण खनिजों के क्षेत्र में भी ठोस प्रगति हुई है। चारों देश क्वाड को और अधिक मजबूत और असरदार बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

रूबियो बोले- अब सिर्फ चर्चा का मंच नहीं, एक्शन लेने वाला ग्रुप है क्वाड
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने दिल्ली में आयोजित क्वाड बैठक में एक बेहद महत्वपूर्ण बात कही। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अब क्वाड सिर्फ बैठकर चर्चा करने या समस्याओं पर बात करने का मंच नहीं रह गया है, बल्कि यह तेजी से सीधे एक्शन लेने वाले ग्रुप में बदल रहा है। रूबियो ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि विदेश मंत्री के रूप में शपथ लेने के तुरंत बाद इस बैठक में शामिल होना, क्वाड के प्रति अमेरिका की गहरी और मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाता है।



रूबियो ने आगे कहा कि इस ग्रुप के चारों देश दुनिया की सबसे बड़ी समस्याओं का समाधान करने की ताकत रखते हैं। चाहे समंदर में जहाजों की आवाजाही की आजादी हो, ऊर्जा सुरक्षा हो, प्राकृतिक आपदाओं में मदद पहुंचाना हो, या फिर क्रिटिकल मिनरल्स और सप्लाई चेन को मजबूत करना हो, ये चारों देश मिलकर जमीनी स्तर पर ठोस काम कर रहे हैं और आने वाले समय में इस साझेदारी को और अधिक आक्रामक तथा असरदार बनाया जाएगा।

ताकत के दम पर नहीं बदलने देंगे सीमा की स्थिति-तोशिमित्सु मोटेगी
जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोटेगी ने कहा कि कोई भी देश ताकत या दबाव के दम पर मनमाने ढंग से मौजूदा स्थिति को नहीं बदल सकता। जापानी विदेश मंत्री ने यह भी कहा कि पश्चिम एशिया की शांति और होर्मुज़ स्ट्रेट जैसे समुद्री रास्तों की सुरक्षा बेहद जरूरी है क्योंकि इसका सीधा असर पूरी दुनिया की ऊर्जा और कच्चे तेल की सप्लाई पर पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed