{"_id":"5bbd4238867a55282f1e95f0","slug":"python-came-on-road-in-pilibhit-traffic-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत में सड़क पर आया अजगर तो थम गया ट्रैफिक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पीलीभीत में सड़क पर आया अजगर तो थम गया ट्रैफिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Wed, 10 Oct 2018 05:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइफरकेशन से चूका जाने वाले जंगल मार्ग पर अचानक अजगर की दस्तक से यातायात थम गया। अज्ञात वाहन की चपेट में आकर अजगर मामूली रूप से घायल भी हो गया। करीब बीस मिनट बाद अजगर के जंगल की तरफ जाने पर यातायात सुचारू हो सका। बराही रेंज के जंगल क्षेत्र के अंतराल बाइफरकेशन से चूका जाने वाले मार्ग पर सोमवार दोपहर बाद अजगर सड़क पर आ गया।
विज्ञापन
अजगर को सड़क पर देख वाहनों के पहिये थम गए। दोनों ओर राहगीरों की कतार लग गई। इस बीच एक वाहन से अजगर मामूली रुप से घायल भी हो गया। इसकी सूचना वनकर्मियों को देने की कोशिश की गई लेकिन जंगल क्षेत्र होने के कारण फोन काम नहीं कर सके। बीस मिनट बाद अजगर मार्ग से हटा तब लोगों ने राहत महसूस की और रास्ता खुला।
विज्ञापन