Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Putin Praises India's Ancient Civilisation What Anecdote Did He Share About His Conversation with PM Modi

पुतिन को पसंद है भारत की प्राचीन सभ्यता: दिल खोलकर की तारीफ, पीएम मोदी से बातचीत का कौन-सा किस्सा सुनाया?

Sun, 22 Nov 2026 10:13 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Sun, 22 Nov 2026 10:13 PM IST
सार

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत की प्राचीन सभ्यता और भाषाई विविधता की तारीफ की है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई बातचीत का जिक्र करते हुए बताया कि भारत में करोड़ों लोग अलग-अलग भाषाएं बोलते हैं। पुतिन भारत की विविधता से इतने प्रभावित क्यों हैं? हिंदी बोलने वालों की संख्या कितनी है? क्या भारत की भाषाई और सांस्कृतिक विविधता ही उसकी सबसे बड़ी पहचान है? आइए, विस्तार से पूरे मामले को जानते हैं...

विज्ञापन
Putin Praises India's Ancient Civilisation What Anecdote Did He Share About His Conversation with PM Modi
पुतिन ने भारत की भाषाओं को लेकर क्या कहा? - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत की प्राचीन सभ्यता और यहां बोली जाने वाली अलग-अलग भाषाओं की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि भारत की सभ्यता दुनिया की सबसे पुरानी सभ्यताओं में से एक है और इसके बारे में जितना ज्यादा जानते हैं, उनकी दिलचस्पी उतनी ही बढ़ती जाती है। पुतिन ने भारत की भाषाई विविधता को भी हैरान करने वाला बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई बातचीत का जिक्र करते हुए बताया कि भारत में करोड़ों लोग अलग-अलग भाषाएं बोलते हैं। पुतिन की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब भारत और रूस के बीच लंबे समय से राजनीतिक, रक्षा और आर्थिक संबंध बने हुए हैं।

विज्ञापन


पुतिन ने भारत की भाषाओं को लेकर क्या कहा?
पुतिन ने सर्बिया के फिल्म निर्माता एमिर कुस्टुरिका को दिए एक इंटरव्यू में भारत की सभ्यता और भाषाओं पर अपनी बात रखी। इस बातचीत का विवरण क्रेमलिन की ओर से जारी किया गया। पुतिन ने कहा कि भारत की सभ्यता बेहद प्राचीन है और इसे समझना काफी दिलचस्प है। उन्होंने बताया कि जैसे-जैसे वह भारत के बारे में अधिक जानकारी हासिल कर रहे हैं, वैसे-वैसे उनकी रुचि भी बढ़ रही है। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई एक बातचीत का किस्सा भी साझा किया। पुतिन के मुताबिक, उन्होंने मोदी से पूछा था कि भारत में कितने लोग मुख्य भाषा बोलते हैं। इस पर मोदी ने उन्हें बताया था कि करीब 60 करोड़ लोग मुख्य भाषा बोलते हैं, जबकि देश की कुल आबादी लगभग 150 करोड़ है। बाकी दो-तिहाई लोग अपनी-अपनी भाषाओं का इस्तेमाल करते हैं। पुतिन ने इस विविधता पर हैरानी जताते हुए कहा कि क्या यह आश्चर्यजनक नहीं है।
विज्ञापन


भारत में कितने लोग हिंदी बोलते हैं और भाषाओं की स्थिति क्या है?
भारत में कोई राष्ट्रीय भाषा या एकमात्र मुख्य भाषा घोषित नहीं है। हिंदी देश में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। यह संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल 22 भाषाओं में से एक है और केंद्र सरकार की राजभाषा भी है। साल 2011 की जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक, 52.83 करोड़ लोगों ने हिंदी को अपनी मातृभाषा बताया था। यह उस समय देश की कुल आबादी का 43.63 प्रतिशत था। वहीं, करीब 69.15 करोड़ लोग हिंदी को पहली, दूसरी या तीसरी भाषा के रूप में बोलते थे। यह कुल आबादी का 57.11 प्रतिशत था। भारत में हिंदी के अलावा बंगाली, मराठी, तेलुगु, तमिल, गुजराती, उर्दू, कन्नड़, मलयालम और कई अन्य भाषाएं बोली जाती हैं। देश की यही भाषाई विविधता भारत की सांस्कृतिक पहचान का अहम हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूस की धार्मिक विविधता पर पुतिन ने क्या कहा?
इंटरव्यू में पुतिन ने रूस की धार्मिक विविधता का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि रूस चार पारंपरिक धर्मों को मान्यता देता है। इनमें बौद्ध धर्म, यहूदी धर्म, इस्लाम और ऑर्थोडॉक्स ईसाई धर्म शामिल हैं। पुतिन के मुताबिक, इन धर्मों को मानने वाले लोग साथ रहते हैं और समय के साथ उनका विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग धर्मों के बावजूद इनके मानने वालों के बीच कुछ बुनियादी मूल्य समान हैं। रूस ऐसा माहौल उपलब्ध कराता है, जहां इन मूल्यों को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। इसी आधार पर उन्होंने रूस को पारंपरिक मूल्यों का संरक्षण करने वाला देश बताया और इसकी तुलना एक ऐसी सुरक्षित जगह से की, जहां इन मूल्यों को बचाकर रखा जा सकता है।


यूक्रेन युद्ध पर पुतिन ने क्या संदेश दिया?
बातचीत के दौरान पुतिन ने यूक्रेन युद्ध पर भी टिप्पणी की। उन्होंने यूक्रेनी सैनिकों से रूसी पक्ष में आने की अपील की। पुतिन ने कहा कि वह यूक्रेनी सैनिकों से आत्मसमर्पण करने के लिए नहीं कहना चाहते, क्योंकि इससे उन्हें अपमानित महसूस हो सकता है। उन्होंने कहा कि यूक्रेनी सैनिक लड़ रहे हैं और लगातार मुकाबला कर रहे हैं। इसके बजाय वह चाहते हैं कि वे रूस की तरफ आ जाएं, क्योंकि उनके अनुसार यह साझा पक्ष और इतिहास का सही पक्ष है। इंटरव्यू लेने वाले एमिर कुस्टुरिका ने 'आवर बैपटिज्म: द पैट्रिआर्क' नाम की डॉक्यूमेंट्री का निर्देशन किया है। यह फिल्म रूस की ऑर्थोडॉक्स चर्च के प्रभाव, देश की शासन व्यवस्था, पारंपरिक मूल्यों और राष्ट्रीय पहचान से उसके संबंधों को दिखाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed