फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pusa Kisan Mela on 24-26 February, one lakh farmers are likely to come

Pusa Kisan Mela: इस साल पूसा किसान मेला 24-26 फरवरी को, एक लाख किसानों के आने की संभावना

Thu, 09 Jan 2025 07:14 PM IST
निर्मल कांत डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली।
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 09 Jan 2025 07:14 PM IST
सार

Pusa Kisan Mela: पूसा कृषि विज्ञान मेला 24-26 फरवरी को 'उन्नत कृषि – विकसित भारत' विषय पर आयोजित होगा, जिसमें किसानों को नई उन्नत किस्मों के बीज, खेती के तरीके और कृषि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। एक लाख किसानों के आने की उम्मीद है और मेले में कृषि के विभिन्न पहलुओं पर प्रदर्शन और चर्चाएं होंगी।

विज्ञापन
Pusa Kisan Mela on 24-26 February, one lakh farmers are likely to come
पूसा कृषि विज्ञान मेला - फोटो : वीडियो ग्रैब/दूरदर्शन

विस्तार

हर वर्ष आयोजित होने वाला पूसा कृषि विज्ञान मेला 24-26 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष मेले का मुख्य विषय 'उन्नत कृषि – विकसित भारत' रखा गया है। मेले में विभिन्न कृषि कंपनियां हिस्सा लेंगी और किसानों को विभिन्न फसलों की नई और उन्नत किस्मों के बीज उपलब्ध होंगे। मेले में एक लाख के करीब किसानों के आने की संभावना है। 
विज्ञापन


भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, पूसा के वरिष्ठ अधिकारी एके सिंह ने बताया है कि मेले में सैकडो़ं प्रगतिशील किसान अपनी उपलब्धियों के स्टॉल लगाएंगे। इससे दूसरे किसान बहुत कुछ सीख सकेंगे। इस मेले के प्रमुख आकर्षणों में फसलों की जीवंत प्रदर्शन, फूलों और सब्जियों की संरक्षित खेती, गमलों में खेती; ऊर्ध्वाधर (वर्टिकल) खेती, मिट्टी एवं पानी की मुफ्त जांच, कट-फ्लावर, विदेशी सब्जियों एवं उन्नत किस्म के फलों की प्रदर्शनी और विभिन्न भागीदारों द्वारा उच्च उपज सील बीजों/पौधों, कृषि प्रकाशनों की बिक्री और वैज्ञानिकों एवं किसानों की परस्पर चर्चा शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed