Politics: केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी का खरगे पर पलटवार, कहा- झूठे और फर्जी आंकड़ों का इस्तेमाल कर रही कांग्रेस
Politics: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे पर तंज कसते हुए खहा कि विपक्षी पार्टी झूठे, फर्जी और नकली आकंड़ों का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने इसे 'शूट एंड स्कूट' नीति करार दिया।
विस्तार
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे पर तंज कसते हुए खहा कि विपक्षी पार्टी झूठे, फर्जी और नकली आकंड़ों का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने इसे 'शूट एंड स्कूट' नीति करार दिया। जिसका मतलब बिना सच्चाई के बात करना और फिर तुरंत भाग जाना है। पुरी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर कई पोस्ट में खरगे के दावों का जवाब देते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की समावेशी विकास नीतियों से भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र बन जाएगा।
'बदलाव ने भारतीय नागरिकों के जीवन को बेहतर बनाया'
उन्होंने कहा, कांग्रेस पार्टी और खरगे यह नहीं समझ पा रहे हैं कि कैसे बदलाव ने भारतीय नागरिकों की जिंदगी को बेहतर बनाया है। इसमें 11 करोड़ से ज्यादा शौचालयों का निर्माण, 12 करोड़ नल जल कनेक्शन, 10 करोड़ से ज्यादा मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन, स्वास्थ्य सेवाएं और 51 करोड़ बैंक खातों को खोलना शामिल है। पुरी ने बताया कि मोदी सरकार ने 24 करोड़ से अधिक देशवासियों को गरीबी से बाहर निकाला है। पुरी ने यह भी कहा कि हमने पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बढ़ने दीं, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इनकी कीमतें 40 से 70 फीसदी तक बढ़ गईं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय में देश को 1.41 लाख करोड़ रुपये के तेल बांड के कारण 3.2 लाख करोड़ रुपये चुकाने के लिए मजबूर होना पड़ा। उन्होंने कहा, भारत 2047 तक अपने विकास लक्ष्यों को पूरा करेगा।
कांग्रेस प्रमुख ने पीएम मोदी से पूछे थे सवाल
खरगे ने 'एक्स' पर पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा था कि झूठ, धोखा, नकलीपन, लूट प्रचार उनकी सरकार के लिए सबसे अच्छे शब्द हैं। उन्होंने पीएम से दो करोड़ नौकरियों के वादे, महंगाई, नोटबंदी और जीएसटी को लेकर सवाल किए थे।
कांग्रेस को विदेश की ओर देखना बंद करना चाहिए: पुरी
पुरी ने कहा कि कांग्रेस को विदेश की ओर देखना बंद करना चाहिए और राजनीतिक से प्रेरित आंकड़ों पर भरोसा नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वैश्विक भूखमरी सूचकांक गलत है, क्योंकि यह भारत को 105वें स्थान पर रखता है, जबकि पाकिस्तान 109वें स्थान पर है, जो आंतरिक संघर्ष से जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि 2014 से 2024 के बीच कुल विदेशी निवेश (एफडीआई) 700 अरब डॉलर रहा। जबकि 2004 से 2014 में केवल 304 अरब डॉलर था। क्या यह इसका संकेत है कि लोग भूखे हैं?
'यूपीए के कार्यकाल का है नीरव मोदी का मामला'
सीमा के मुद्दे पर पुरी ने कहा, खरगे को पता होना चाहिए कि यूपीए सरकार सीमा पर हमलों और घुसपैठ को नियंत्रित करने में पूरी तरह लापरवाह थी। खरगे के इस आरोप पर कि प्रधानमंत्री मोदी घोटाले में शामिल लोगों को देश से भागने की अनुमति दे रहे हैं, पुरी ने कहा कि खरगे को याद नहीं है कि नीरव मोदी का मामला 2011 में शुरू हुआ था। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार के दौरान अदाणी समूह को 72 हजार करोड़ रुपये और अंबानी समूह को 1,13,000 करोड़ रुपये के ऋण मिले। उन्होंने कहा, विजय माल्य के समूह को 2012 में 1,457 करोड़ रुपये के कर्ज के भुगतान के बावजूद 1,500 करोड़ रुपये का और कर्ज दिया गया।
संबंधित वीडियो-
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.