फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Puri Rath Yatra servitors violates mobile ban on chariots SJTA files complaint Odisha police FIR

Puri Rath Yatra: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में मोबाइल पर बैन के बावजूद नहीं माने सेवक, SJTA ने दर्ज कराई FIR

Tue, 08 Jul 2025 11:15 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुरी (ओडिशा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुरी (ओडिशा) Published by: ज्योति भास्कर Updated Tue, 08 Jul 2025 11:15 PM IST
सार

ओडिशा के आध्यात्मिक शहर पुरी में भगवान जगन्नाथ की वार्षिक रथयात्रा के दौरान नियमों के कथित उल्लंघन की बात सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रीजगन्नाथ मंदिर प्रशासन (SJTA) ने रथ पर मोबाइल प्रतिबंधित होने के बावजूद इस्तेमाल करने वाले सेवकों (servitors) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। जानिए क्या है पूरा मामला

विज्ञापन
Puri Rath Yatra servitors violates mobile ban on chariots SJTA files complaint Odisha police FIR
पुरी रथ यात्रा (फाइल) - फोटो : ANI

विस्तार

पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के दौरान रथों पर मोबाइल ले जाना प्रतिबंधित रखा गया था। हालांकि, मोबाइल फोन पर बैन के बावजूद कई सेवकों ने इस प्रतिबंध का उल्लंघन किया। अब SJTA ने नियमों का उल्लंघन करने वाले सेवकों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


एसजेटीए ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई
रिपोर्ट के मुताबिक पुरी में श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (SJTA) ने रथ यात्रा के दौरान रथों पर मोबाइल फोन के उपयोग को लेकर कुछ सेवकों के खिलाफ औपचारिक रूप से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। यह शिकायत एसजेटीए के सुरक्षा विशेष कार्याधिकारी (OSD) ने सिंहद्वार पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Puri Jagannath: जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार की मरम्मत का काम पूरा, सरकार की मंजूरी के बाद होगी रत्नों की गिनती
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल फोन के उपयोग पर प्रतिबंध के बावजूद रथ पर सेवकों ने...
शिकायत में कहा गया है कि रथों पर मोबाइल फोन के उपयोग पर प्रतिबंध होने के बावजूद, कुछ सेवकों ने रथ यात्रा के दौरान मोबाइल फोन का प्रयोग किया। इसकी पुष्टि सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों में सामने आई तस्वीरों और वीडियो से हुई है। शिकायत के मुताबिक सेवकों का आचरण धार्मिक परंपराओं और रस्मों की पवित्रता को भंग करता है। इससे बड़ी भीड़ के बीच जन-सुरक्षा और संपत्ति की सुरक्षा के लिए भी खतरा उत्पन्न करता है।


ये भी पढ़ें- Puri Rath Yatra: पुरी रथ यात्रा में सुनाबेशा उत्सव के दौरान हुआ हादसा, एक की मौत; 70 से ज्यादा घायल

सोशल मीडिया वीडियो से हुआ खुलासा

एसजेटीए ने शिकायत के साथ कुछ फोटो सबूत भी संलग्न किए हैं, जिसमें सेवक रथों पर मोबाइल का उपयोग करते नजर आ रहे हैं। शिकायत में यह भी कहा गया है कि इसे प्राथमिकी (FIR) के रूप में दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए।

धार्मिक गरिमा को बनाए रखना जरूरी, सख्त कार्रवाई की मांग
रथ यात्रा जैसे पवित्र आयोजन के दौरान मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध एक पुरानी परंपरा है, जिसका उद्देश्य धार्मिक गरिमा को बनाए रखना और लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। प्रशासन ने इस उल्लंघन को गंभीरता से लेते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।


संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed