{"_id":"672774ff1059c757ae08d4f9","slug":"punjab-paddy-procurement-crosses-85-lakh-tonnes-centre-says-operations-in-full-swing-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Paddy Procurement: पंजाब में धान की खरीद 85 लाख टन पार, 2320 रुपये प्रतिक्वंटल की MSP पर की जा रही खरीददारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Paddy Procurement: पंजाब में धान की खरीद 85 लाख टन पार, 2320 रुपये प्रतिक्वंटल की MSP पर की जा रही खरीददारी
Sun, 03 Nov 2024 06:35 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 03 Nov 2024 06:35 PM IST
सार
Paddy Procurement: केंद्र ने पंजाब के लिए इस सीजन में 185 लाख टन की खरीद का लक्ष्य रखा है। यह खरीद 'ग्रेड ए' धान के लिए 2,320 रुपये प्रतिक्वंटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर की जा रही है।
विज्ञापन
धान खरीद (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खाद्य मंत्रालय ने रविवार को जानकारी दी कि पंजाब ने 2024-25 खरीद विपणन सीजन में 85.41 लाख टन धान खरीदा है, जिसकी कीमत 19,800 करोड़ रुपये है। पहले मौसम की वजह से खरीद में थोड़ी देरी हुई थी। लेकिन अब यह जोरों पर है। मंत्रालय के मुताबिक, दो नवंबर तक पंजाब की मंडियों में करीब 90.69 टन धान आया, जिसमें से 85.41 लाख टन राज्य एजेंसियों और और भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) की ओर से खरीदा गया।
विज्ञापन
मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि खरीददारी का यह काम एक अक्तूबर से शुरू हुआ और करीब चार लाख किसानों को 19,800 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। हालांकि, सितंबर में भारी बारिश और धान में अधिक नमी के कारण खरीददारी थोड़ी देर से शुरू हुई। लेकिन अब यह सही रास्ते पर है और जोर-शोर से चल रही है।
विज्ञापन
केंद्र ने पंजाब के लिए इस सीजन में 185 लाख टन की खरीद का लक्ष्य रखा है। यह खरीद 'ग्रेड ए' धान के लिए 2,320 रुपये प्रतिक्वंटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर की जा रही है। धान की खरीददारी सुचारू रूप से हो, यह सुनिश्चित करन के लिए सरकार ने पंजाब में 2,927 मंडियों को चालू किया है।
विज्ञापन
मंत्रालय ने कहा कि 4,640 चावल मिल मालिकों ने धान के छिलाई के लिए आवेदन किया है और राज्य सरकार पहले ही 4,132 मिल मालिकों को काम सौंप चुकी है। सरकार किसानों की मदद के लिए राज्य के स्वामित्व वाले एफसीआई और राज्य एजेंसियों के जरिए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीददारी का काम करती है।