PNB फ्रॉड केस: बैंक की सफाई, 2011 में ही जांच एजेंसियों को दे दी थी जानकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के दूसरे सबसे बड़े सरकारी बैंक, पीएनबी में 11,400 करोड़ रुपये की गड़बड़ी का मामला सामने आया है। बैंक का आरोप है कि अरबपति बिजनेसमैन नीरव मोदी ने मुंबई स्थित एक ब्रांच से फर्जी तरीके से शपथ पत्र हासिल किए और उन्हीं के आधार पर अन्य भारतीय बैंकों से विदेशों में लोन ले लिए। मामले के मीडिया में आने के बाद बैंक प्रशासन सवालों के घेरे में आ गया। इसकी सफाई के लिए बैंक की तरफ से प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया, जहां एमडी सुनील मेहता ने सफाई पेश की।
बैंक के एमडी सुनील मेहता ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि इस घोटाले की जानकारी सबसे पहले 2011 में हुई थी। हमने इसकी शिकायत एजेंसियों को दी थी।
The scam was first detected by our officials at first in 2011 & we had reported it to the concerned agencies: Punjab National Bank (PNB) MD Sunil Mehta on #PNBScam #NiravModi pic.twitter.com/et2unqI0Ge
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) February 15, 2018
बैंक ने कहा कि नीरव मोदी ने 1 जनवरी में देश छोड़ दिया था। हमने सीबीआई को इसकी जानकारी 29 जनवरी 2018 को दे दी थी। सीबीआई ने 31 जनवरी को केस रजिस्टर्ड किया था। उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया गया था।
उन्होंने कहा कि हम किसी भी गलत काम को बढ़ावा नहीं देंगे, हम लोग ही इस घोटाले को सतह पर लेकर आए। एमडी सुनील मेहता ने कहा कि हमारी जानकारी में आया कि बैंक के 2 कर्मचारियों की तरफ से अवैध लेन-देन किया गया। जानकारी मिलते ही कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।Nirav Modi left the country on 1st of January. CBI received complaint from PNB on 29th Jan 2018. CBI registered the case on 31st January. Lookout notice has also been issued against Nirav Modi: Official Sources
— ANI (@ANI) February 15, 2018
We detected the fraud on January 3. We got to know that 2 of our employees did some un-authorised transactions. The bank intiated criminal action against our staff members: Sunil Mehta, MD PNB. #PNBScam pic.twitter.com/UyBeDmslco
— ANI (@ANI) February 15, 2018
ग्राहकों की चिंता को समझते हुए एमडी सुनील मेहता ने कहा कि पीएनबी ऐसे मामलों से उबरने के लिए सक्षम है। कारोबारी के खिलाफ FIR दर्ज की जा चुकी है। छापे मारे जा रहे हैं, दस्तावेजों को जब्त किया जा रहा है। एमडी ने जानकारी दी कि ED ने चेन्नई में 6 करोड़ की संपत्ति जब्त की है।
ED attaches assets worth Rs 6 crore of R Bhuvaneswaran of Chennai, MC Ponnappa & Hamzath Naha of Mysuru, and PS Subramanyam of Bengaluru under Prevention of Money Laundering Act (PMLA) in a bank fraud case
— ANI (@ANI) February 15, 2018