फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Punjab: Huge crowd at Attari-Wagah border ahead of beating retreat ceremony

अटारी बॉर्डर पर बीटिंग रीट्रीट देखने उमड़ी जनता, आजादी का जश्न दोगुना

Wed, 15 Aug 2018 07:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 15 Aug 2018 07:49 PM IST
विज्ञापन
Punjab: Huge crowd at Attari-Wagah border ahead of beating retreat ceremony

अटारी-वाघा बॉर्डर पर 15 अगस्त की सुबह 72वां स्वतंत्रता दिवस सेलिब्रेट किया गया। तो शाम को बीटिंग रीट्रीट के मौके पर लोगों का जमावड़ा देखने लायक रहा। इसमें बीएसएफ के साथ-साथ पाकिस्तान के जवान भी शामिल हुए। वाघा बॉर्डर पर बीएसएफ के अधिकारियों ने पाकिस्तान रेंजर्स को मिठाई भेंट कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद बीटिंग रीट्रीट की परंपरा में आजादी का जश्न दिखा।

विज्ञापन

 

सुबह पाकिस्तानी अधिकारियों ने भारत-पाक सीमा पर अपने अधिकार क्षेत्र में ध्वजारोहण किया और परेड का निरीक्षण किया। फिर पाक रेंजरों की एक टीम ने कैप्टन बिलाल खान के नेतृत्व में भारतीय सीमा में प्रवेश किया। जहां बीएसएफ कमांडेंट सुदीप के नेतृत्व में अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाक रेंजरों ने भारतीय अधिकारियों के लाहौर की मिठाई और कराची का हलवा देकर आजादी की खुशी को साझा किया। इससे पहले सोमवार को एक समझौते के दोनों देशों की तरफ से कैदियों को रिहा किया गया था। इस रिहाई के बाद दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों की यह पहली अनौपचारिक मुलाकात थी।

बीएसएफ के कमांडेंट सुदीप कुमार ने कहा कि दोनों देशों में यह परंपरा कई साल से चली आ रही है। प्रत्येक भारतीय व पाकिस्तानी पर्व के अवसर पर मिठाई का आदान-प्रदान किया जाता है। यह दोनों देशों के बीच दोस्ताना संबंध कायम करने की दिशा में महज एक प्रयास है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed