फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Punjab government action against farmers Congress criticised Bhagwant Mann government

Kisan Andolan: पंजाब में सरकार की किसानों पर कार्रवाई, कांग्रेस ने भगवंत मान शासन की आलोचना की

Tue, 04 Mar 2025 04:13 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 04 Mar 2025 04:13 PM IST
सार

पंजाब में किसान लंबे समय से आंदोलनरत हैं। किसानों की मांग है कि सरकार और किसानों के बीच एक समिति गठित की जाए जो समय-समय पर किसानों और सरकार के बीच समन्वय का काम करे।

विज्ञापन
Punjab government action against farmers Congress criticised Bhagwant Mann government
भगवंत मान - फोटो : ANI

विस्तार

पंजाब में भगवंत मान सरकार ने कई किसान नेताओं को उनके घरों पर हाउस अरेस्ट कर दिया है। कथित तौर पर यह गिरफ्तारी किसानों के द्वारा पांच मार्च से प्रस्तावित धरने को रोकने के लिए की गई है। किसानों पर यह कार्रवाई एक दिन पहले सोमवार को किसान नेताओं और मुख्यमंत्री भगवंत मान के बीच बातचीत के असफल होने के बाद की गई है। कांग्रेस ने भगवंत मान सरकार की इस कार्रवाई को किसानों के हितों के विरुद्ध बताया है। 

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला?
पंजाब में किसान लंबे समय से आंदोलनरत हैं। किसानों की मांग है कि सरकार और किसानों के बीच एक समिति गठित की जाए जो समय-समय पर किसानों और सरकार के बीच समन्वय का काम करे। पुराने बिजली बिल की माफी, प्रीपेड बिजली मीटर लगाने, कर्जमाफी, फसलों के लिए उचित बीमा पॉलिसी लाना, सहकारी समितियों पर नए खाते खोलने की अनुमति देना और कई अन्य मांगों को लेकर किसान नेता लगातार धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों ने इन मांगों को पूरा करने के लिए पांच मार्च को राज्य स्तरीय धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया था। इस धरने को संयुक्त किसान मोर्चा (राजनीतिक) के लगभग 40 संगठनों का समर्थन प्राप्त था। 
विज्ञापन


इस धरने के पहले सोमवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और संयुक्त किसान मोर्चा के किसान नेताओं के बीच लंबी बातचीत हुई। बताया जा रहा है कि मान सरकार किसानों की बड़ी मांगों को स्वीकार करने का पहले ही आश्वासन दे चुकी है। लेकिन सरकार और किसानों के बीच कुछ मुद्दों पर अभी भी असहमति बनी हुई है। किसान नेताओं ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री बातचीत को बीच में ही छोड़कर चले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने किया हमला
अखिल भारतीय किसान कांग्रेस ने किसानों पर हुई कार्रवाई की निंदा की है। अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के उपाध्यक्ष अखिलेश शुक्ला ने कहा कि 5 मार्च को किसानों के मोर्चा को रोकने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान के आदेश पर पुलिस किसानों का दमन कर रही है। अब यह स्पष्ट हो गया है कि केजरीवाल की नीति ही किसान विरोधी है। आम आदमी पार्टी की नीति भी केंद्र सरकार की तरह किसान विरोधी है। 


अखिल भारतीय किसान के नेशनल कोऑर्डिनेटर और प्रवक्ता प्रबल प्रताप शाही ने कहा कि मान सरकार को यह बताना चाहिए कि पिछले तीन सालों में उसने किसानों के हित में क्या कदम उठाए हैं। इसी तरह दिल्ली में केजरीवाल-आतिशी सरकार ने भी लगभग 12 सालों में किसानों के लिए कुछ नहीं किया।  उन्होंने कहा कि केंद्र और पंजाब दोनों सरकारें किसानों के साथ अन्याय कर रही हैं। किसान कांग्रेस ने मांग की है कि पंजाब सरकार तुरंत अपनी कार्रवाई रोके और किसानों को आजाद करे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed