फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   punjab election result 2022 aam aadmi party largest party of punjab aap eyes on national party status contests elections in four states will aap become a national party what are the rules for getting this status

Punjab Election Result 2022: चार राज्यों में चुनाव लड़ने वाली आम आदमी पार्टी क्या बनेगी राष्ट्रीय पार्टी, इसके नियम क्या?

Thu, 10 Mar 2022 02:00 PM IST
प्रतिभा ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: प्रतिभा ज्योति Updated Thu, 10 Mar 2022 02:00 PM IST
सार

 भारत के चुनाव आयोग के अनुसार, ‘भारत के चुनाव आयोग के साथ पंजीकृत एक राजनीतिक दलों को चुनाव चिन्ह आवंटन के मामले में वरीयता मिलेगी।

विज्ञापन
punjab election result 2022 aam aadmi party largest party of punjab aap eyes on national party status contests elections in four states will aap become a national party what are the rules for getting this status
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पंजाब में सभी सीटों के रुझान आ गए हैं। इसमें आम आदमी पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिल गया है। हालांकि अंतिम नतीजे अभी आना बाकी है, लेकिन रूझानों में आम आदमी पार्टी पंजाब की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। आप को करीब 92 सीटें मिलती दिख रही है। 2017 के विधानसभा चुनाव में ‘आप’ को सत्ता तो नहीं मिली लेकिन वह मुख्य विपक्षी दल बन गया। तभी से इस बात के कयास लग रहे थे कि इस बार चुनाव में आम आदमी पार्टी अपना सिक्का जमा सकती है।
विज्ञापन


अब पंजाब में भगवंत मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी  की सरकार बनना तय है।  पंजाब के संगरूर से दूसरी बार सांसद बने भगवंत मान को पार्टी पहले ही अपना मुख्यमंत्री उम्मीदवार तय कर चुकी है। 
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने पंजाब में आप की बढ़त पर कहा कि पंजाब ने केजरीवाल के शासन मॉडल को मौका दिया है। आज उनके शासन का मॉडल राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित हो चुका है। यह आम आदमी की जीत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली के बाद पंजाब ऐसा दूसरा राज्य होगा जहां आम आदमी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। हालांकि पार्टी गोवा और उत्तराखंड में भी चुनाव लड़ी है, लेकिन रुझानों में जहां उत्तराखंड में आप का खाता भी नहीं खुला। वहीं गोवा में आप को महज दो सीटें मिली हैं।

ऐसे में यह समझना जरूरी है कि चार राज्यों में चुनाव लड़ने वाली आम आदमी पार्टी क्या राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल कर सकेगी? 

punjab election result 2022 aam aadmi party largest party of punjab aap eyes on national party status contests elections in four states will aap become a national party what are the rules for getting this status
चुनाव आयोग - फोटो : फाइल फोटो
पहले समझिए कि राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा किसे मिलता है?  
देश में फिलहाल तीन तरह की पार्टियां हैं। राष्ट्रीय, राज्य स्तरीय और क्षेत्रीय पार्टियां। भारत में अभी 7 राष्ट्रीय पार्टियां हैं, जबकि राज्य स्तरीय दल 35 और क्षेत्रीय दलों की संख्या करीब साढ़े तीन सौ है। किसी दल को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा पाने के लिए तीन शर्तें तय है। जिनमें कम के कम एक शर्त पूरा करने पर किसी पार्टी को राष्ट्रीय होने का दर्जा मिल जाता है।

राष्ट्रीय पार्टी बनने की तीन शर्तें क्या है?
1. कोई पार्टी तीन राज्यों के लोकसभा चुनाव में 2 फीसद सीटें जीते, 

2. 4 लोकसभा सीटों के अलावा कोई पार्टी लोकसभा में छह फीसदी वोट हासिल करे या  विधानसभा चुनावों में कम से कम चार या इससे अधिक राज्यों में छह फीसदी वोट जुटाए।

3. कोई पार्टी चार या इससे अधिक राज्यों में क्षेत्रीय पार्टी के रूप में मान्यता रखे।

इन तीन शर्तों में जो पार्टी एक शर्त भी पूरा करती है तो उसे राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलता है। 
 

punjab election result 2022 aam aadmi party largest party of punjab aap eyes on national party status contests elections in four states will aap become a national party what are the rules for getting this status
भगवंत सिंह मान और अरविंद केजरीवाल चुनाव प्रचार के दौरान। - फोटो : अमर उजाला
क्या आप को मिलेगा ये दर्जा?
दिल्ली में लगातार दो चुनाव में रेकार्ड जीत हासिल करने के बाद दो महीने में होने वाले देश के पांच राज्यों के विधान सभा चुनाव ने आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी के रूप में स्थापित होने का मौका दिया।

‘आप’ यदि दूसरा मानदंड पूरा करती है यानी यदि वह पंजाब, उत्तराखंड और गोवा में कम से कम 6 फीसदी वोट हासिल करती और लोकसभा में उसके चार सांसद होते तो राष्ट्रीय पार्टी बनने का उसका सपना पूरा हो सकता था। लेकिन आप ने इन चुनावों में पंजाब को छोड़कर कहीं और अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है।

वहीं लोकसभा में उसके केवल एक ही सांसद है, जो अब पंजाब के मुख्यमंत्री बनने पर संसद से इस्तीफा देंगे। 2019 के लोकसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी केवल एक सीट जीत सकी थी। पंजाब के संगरूर से भगवंत मान ने ये जीत हासिल की।

एक राष्ट्रीय पार्टी के रूप में मान्यता प्राप्त होने के लाभ क्या?
एक राष्ट्रीय दल के रूप में मान्यता प्राप्त होने का लाभ चुनाव पार्टी को आरक्षित चुनाव चिन्ह के रूप में मिलता है।

नामांकन दाखिल करने के लिए उम्मीदवरों के प्रस्तावकों की संख्या बढ़ सकती है।

राष्ट्रीय मीडिया पर फ्री एयरटाइम मिल जाता है। 

अभी कितना राष्ट्रीय पार्टी?
देश की राष्ट्रीय पार्टियों में भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, नेशलिस्ट कांग्रेस पार्टी और तृणमूल कांग्रेस राष्ट्रीय पार्टी है। राष्ट्रीय जनता दल और जनता दल यूनाइटेड जैसी पार्टियां क्षेत्रीय दलों की श्रेणी में आती हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed