{"_id":"58875a594f1c1bbe6bcf4c93","slug":"punjab-election-polls-majitha-is-still-hot-seat-will-retain-possession-of-shiromani-akali-dal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉट सीट बनी मजीठा, शिरोमणि अकाली दल का कब्जा रहेगा बरकरार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
हॉट सीट बनी मजीठा, शिरोमणि अकाली दल का कब्जा रहेगा बरकरार
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 25 Jan 2017 06:32 PM IST
विज्ञापन
बिक्रम सिंह मजीठिया
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर जिले की मजीठा सीट भी इस बार हॉट हो गई है। यहां से कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ही जीतते रहे हैं। पर इस बार आम आदमी पार्टी ने अपनी लीगल विंग के प्रमुख हिम्मत शेरगिल को यहां से टिकट दिया है। जबकि, कांग्रेस ने एक बार फिर लाली मजीठिया पर भरोसा जताया है। जिस तरह से आप यहां मजीठिया को घेर रही है, उससे मुकाबला रोमांचक हो गया है।
विज्ञापन
विधानसभा हलका मजीठा को हमेशा पंजाब की राजनीति की धुरी समझा जाता रहा है। कभी यह हलका प्रकाश सिंह बादल मजीठा के नाम के साथ जाना जाता था। अब यह हलका कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के कारण पूरे माझे की हब बन चुका है। इस हलके पर 8 बार अकाली दल व 6 बार कांग्रेस का कब्जा रहने के बावजूद यह हलका अकाली, राजनीति में अहम रोल अदा करता रहा है। इसी कारण पिछले 10 वर्षों में हुए अलग-अलग चुनावों में अकाली दल भारी संख्या में वोट लेकर आगे रहा है।
विज्ञापन