फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   punjab : Disclosure of illegal drug addiction center

पंजाब : अवैध नशा मुक्ति केंद्र का भंडाफोड़, पीटकर छुड़वा रहे थे नशा

Sat, 14 Jul 2018 01:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 14 Jul 2018 01:09 PM IST
विज्ञापन
punjab : Disclosure of illegal drug addiction center

पंजाब के संगरूर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अवैध नशामुक्ति केंद्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए बंधक बनाए 23 मरीजों को छुड़वाया जबकि 7 मरीज भाग गए। संचालक भी फरार हो गया। टीम ने रिकॉर्ड व सामान जब्त कर लिया है। मरीजों का आरोप है कि केंद्र में उन्हें रोज पीटा जाता था। 12 मरीजों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जबकि अन्य को परिजन ले अपने साथ से गए हैं।

विज्ञापन


एकता फाउंडेशन के नाम से गांव राम नगर सीबिया के बस स्टैंड के पास स्थित एक कोठी में अवैघ नशा मुक्ति केंद्र चल रहा था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सूचना पर शुक्रवार सुबह 11 बजे रेड की। पता चलते ही संचालकों ने सभी मरीजों को कोठी में बंद कर दिया और भाग निकले। 
विज्ञापन


सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने कहा, शिकायत पर 10 से अधिक अधिकारियों की टीम के साथ रेड की गई थी। अवैध केंद्र में मरीजों को बांधकर मारपीट करने की भी बात सामने आई है। मरीज अधिक नशे के आदी नहीं हैं। पुलिस ने हरविन्द्र सिंह निवासी गगड़पुर समेत उसके साथियों पर बंधक बनाकर रखने और ठगी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मरीजों ने बताया कि उनके परिवार से नशा छुड़वाने के नाम पर 9 हजार प्रति माह लिए जाते थे। जबकि केंद्र में कोई डाक्टर तक नहीं है। केंद्र को गगड़पुर का व्यक्ति चला रहा था जिसने 10 युवक रखे थे जोकि मरीजों को जबरी घर से उठाकर लाते थे और उनसे मारपीट करते थे। समाना के गांव साहिजपुर खुर्द के गुरचरण सिंह ने बताया कि वह 35 दिनों से यहां बंद था। उसे 10 घंटे तक दीवार की तरफ मुंह करके बिठा दिया जाता था। हिलने पर पीटा जाता था। घरवाले जब मिलने आते तो सीसीटीवी में उसकी फोटो दिखा दी जाती थी।

नशे की ओवरडोज से दो और युवकों की मौत 
जंडियाला/फिरोजपुर। नशे की ओवरडोज से दो और युवकों की मौत हो गई। जंडियाला के गांव गहरी मंडी के हिमांशु की एक गांव में लाश मिली है। बताते हैं बाजू पर नशे का टीका लगाने के निशान हैं। मौत ओवरडोज से हुई है। फिरोजपुर के गांव गांव गुलामी वाला में नशे का टीका लगाने से जोधा सिंह की मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक जोधा ने बीती शाम नशे का टीका लगाया था। 








 

पंजाब को नशे की भट्ठी में झोंकने वालों पर सख्त कार्रवाई हो : जत्थेदार 

punjab : Disclosure of illegal drug addiction center
अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह

अमृतसर। अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सरकार सख्त कार्रवाई कर नशे के सौदागरों को जेल में बंद करे, चाहे वह कितना भी बड़ा व्यक्ति या अफसर क्यों न हो। जत्थेदार ने कहा कि सिख रहत मर्यादा के मुताबिक संगत को नशा केवल प्रशादे का ही रखने का हुक्म है, परंतु आज पंजाब नशे में इतना फंस चुका है, जिसके चलते हर पंथ दर्दी चिंतित है।

उन्होंने कहा, नशे को रोकने को हर नागरिक अपना फर्ज समझते हुए अपने परिवार, गली मोहल्ले व गांव का ख्याल रखें। रास्ता भटक चुके युवाओं को बचाने के लिए हर कोशिश करें। जत्थेदार ने पंजाब सरकार को कहा कि वह नशे में फंसे नौजवानों का फ्री इलाज करवाए। कहा, नशे के खिलाफ पंजाब सरकार, एसजीपीसी, अकाली दल, दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी व अन्य संस्थाएं कोशिश कर रही हैं, फिर भी नशे का रुझान रुक नहीं रहा। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed