{"_id":"61ddd54302977801a1367d0a","slug":"punjab-demand-of-youth-congress-became-trouble-for-cm-charanjit-singh-channi-and-navjot-singh-sidhu","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: सीएम चन्नी और सिद्धू के लिए परेशानी बनी यूथ कांग्रेस की ये डिमांड, राहुल गांधी के फॉर्मूले को लागू करने में आएगी दिक्कत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पंजाब: सीएम चन्नी और सिद्धू के लिए परेशानी बनी यूथ कांग्रेस की ये डिमांड, राहुल गांधी के फॉर्मूले को लागू करने में आएगी दिक्कत
Wed, 12 Jan 2022 12:36 AM IST
देव कश्यप
डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली।
डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 12 Jan 2022 12:36 AM IST
सार
यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास ने पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से कहा है कि हमारे नेता राहुल गांधी की सोच रही है कि अधिक से अधिक युवाओं को राजनीति में मौका मिले। अलग-अलग राज्यों में भी राहुल गांधी ने युवाओं को मौका दिया है।
विज्ञापन
चरणजीत सिंह चन्नी और नवजोत सिंह सिद्धू
- फोटो : Agency (File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद यूथ कांग्रेस की एक मांग ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह को एक नई परेशानी में डाल दिया है। यूथ कांग्रेस ने प्रदेश की एक दर्जन सीटों पर युवा प्रत्याशी उतारने की मांग की है।
विज्ञापन
अमर उजाला को मिली जानकारी के मुताबिक यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास ने पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से कहा है कि हमारे नेता राहुल गांधी की सोच रही है कि अधिक से अधिक युवाओं को राजनीति में मौका मिले। अलग-अलग राज्यों में भी राहुल गांधी ने युवाओं को मौका दिया है। पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए भी जो युवा चुनाव जीतने में सक्षम हो उनको मौका दिया जाना चाहिए। इससे पहले 2017 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में यूथ कांग्रेस के दस कार्यकर्ताओं को टिकट दिए गए थे।
विज्ञापन
इधर,कांग्रेस ने 14 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब कांग्रेस की मेनिफेस्टो कमेटी और कैंपेन कमेटी का गठन कर दिया है। एक माह पहले कांग्रेस हाईकमान ने चुनाव के लिए विभिन्न कमेटियों के गठन का एलान किया था।
विज्ञापन
चुनाव घोषणापत्र कमेटी की कमान सांसद प्रताप सिंह बाजवा को सौंपी गई थी। अब डॉ. अमर सिंह को इस कमेटी का संयोजक बनाया गया है। वित्तमंत्री मनप्रीत बादल को सह प्रभारी बनाया गया था। वहीं सुनील जाखड़ की अध्यक्षता वाली कैंपेन कमेटी में रवनीत सिंह बिट्टू को संयोजक बनाया गया है। अमरप्रीत सिंह लाली को कमेटी का सहप्रभारी बनाया गया है। पंजाब में सभी 117 सीटों के लिए 14 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। जबकि वोटों की गिनती पांचों राज्यों के साथ 10 मार्च को होगी। पंजाब विधानसभा का कार्यकाल 27 मार्च को समाप्त हो रहा है।