महाराष्ट्र: अब घूमिए उस जेल में जहां हुई थी कसाब को फांसी, 26 को मुख्यमंत्री ठाकरे करेंगे उद्घाटन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र सरकार पर्यटन को लेकर एक अनोखी पहल करने जा रही है। इसके तहत अब राज्य के लोग जेल के पर्यटन का लुफ्त उठा सकेंगे। गृह मंत्री अनिल देशमुख ने शनिवार को राज्य में जेल पर्यटन के शुरुआत की घोषणा की। पुणे की यरवडा सेंट्रल जेल राज्य की पहली ऐसी जेल होगी, जहां टूरिस्ट पहुंचेंगे। ये वही जेल है जहां 26/11 के आतंकी अजमल आमिर कसाब को फांसी दी गई थी। इसके बाद नागपुर सेंट्रल जेल में भी ऐसी व्यवस्था की जाएगी।
जेल सिस्टम को समझने का मिलेगा मौका
देशमुख का कहना है कि इस पहल से छात्रों, शोधार्थियों और अन्य लोगों को जेल सिस्टम के बारे में जानने और समझने का मौका मिलेगा। उन्होंने बताया कि 500 एकड़ में फैली इस जेल के कुछ हिस्सों को आम लोगों के लिए खोला जा रहा है। इसका उद्घाटन महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उप मुख्यमंत्री अजीत पवार करेंगे।
सामान्य पर्यटकों से 50 रुपये का शुल्क लिया जाएगा
नागपुर में गृह मंत्री ने कहा कि जेल पर्यटन की शुरुआत महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उप मुख्यमंत्री अजीत पवार 26 जनवरी को पुणे की यरवडा जेल से करने जा रहे हैं। जेल परिसर के अंदर जाने के लिए विद्यालय के छात्रों से 5 रुपये, कॉलेज के छात्रों से 10 रुपये और सामान्य पर्यटकों से 50 रुपये का शुल्क लिया जाएगा।