Pune: मसाज के बहाने पुणे की एक महिला को लगाया चूना, सोने के गहने चोरी करने का आरोप
पुलिस अधिकारी ने कहा कि महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की धारा 406 (विश्वास के आपराधिक उल्लंघन के लिए सजा) और 420 (धोखाधड़ी) के तहत मामला दर्ज किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुणे शहर में एक महिला को शरीर की मालिश करने के बहाने एक व्यक्ति ने चूना लगाया है। पुलिस ने मंगलवार को कहा कि पुणे शहर में एक महिला को शरीर की मालिश करने के बहाने 70,000 रुपये के सोने के गहने चोरी करने के आरोप में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मालिश करने वाले के रूप में एक अज्ञात व्यक्ति लोनी कांड क्षेत्र के पास अवलवाड़ी में एक महिला के घर पहुंचा और अपनी सेवा देने की पेशकश की, जिसे महिला ने स्वीकार कर लिया। लेकिन मसाज शुरू करने से पहले उस व्यक्ति ने महिला से सोने के गहने उतारने को कहा जो उसने पहने रखे थे। महिला ने जैसा कहा, वैसा ही किया। इसके बाद वह व्यक्ति 70,000 रुपये का मंगलसूत्र लेकर घर से फरार हो गया।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की धारा 406 (विश्वास के आपराधिक उल्लंघन के लिए सजा) और 420 (धोखाधड़ी) के तहत मामला दर्ज किया है।