फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Pune: Shiv Sena leaders meet home minister Amit Shah, accused of sedition for desecrating the statue of Shivaji Maharaj in Karnataka

शिवाजी प्रतिमा मामला: शिवसेना नेताओं ने पुणे में अमित शाह से की मुलाकात, कर्नाटक के बेलगावी में आज से 22 दिसंबर तक धारा 144 लागू

Mon, 20 Dec 2021 12:54 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, पुणे
पीटीआई, पुणे Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 20 Dec 2021 12:54 AM IST
सार

कर्नाटक के पुलिस आयुक्त डॉ के त्यागराजन ने कहा कि शनिवार की रात छत्रपति शिवाजी महाराज और सांगोली रायन्ना की मूर्तियों को तोड़े जाने के बाद विरोध के मद्देनजर बेलगावी में 20 दिसंबर को सुबह 6 बजे से 22 दिसंबर की सुबह 6 बजे तक सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी गई है। 

विज्ञापन
Pune: Shiv Sena leaders meet home minister Amit Shah, accused of sedition for desecrating the statue of Shivaji Maharaj in Karnataka
शिवसेना नेताओं ने की गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात - फोटो : twitter

विस्तार

कर्नाटक के पुलिस आयुक्त डॉ के त्यागराजन ने कहा कि शनिवार की रात छत्रपति शिवाजी महाराज और सांगोली रायन्ना की मूर्तियों को तोड़े जाने के बाद विरोध के मद्देनजर बेलगावी में 20 दिसंबर को सुबह 6 बजे से 22 दिसंबर की सुबह 6 बजे तक सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी गई है।

विज्ञापन


वहीं, महाराष्ट्र के पुणे में शिवसेना नेताओं के एक समूह ने रविवार को यहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। उन्होंने बेंगलुरु में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा को कथित रूप से अपवित्र करने के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ देशद्रोह का आरोप लगाने की मांग की।
विज्ञापन


शिवसेना की शहर इकाई के अध्यक्ष संजय मोरे के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने शाम को शाह को शहर के दौरे के दौरान एक ज्ञापन सौंपा, जहां उन्होंने कई कार्यक्रमों में भाग लिया। मोरे ने कहा, 'हमने आज अमित जी से मुलाकात की और बेंगलुरु में हुई घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ देशद्रोह के आरोप में मामला दर्ज करने की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उन्होंने कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई की उस टिप्पणी के लिए उन पर लगाम लगाने की भी मांग की, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर इस घटना को छोटा करार दिया। शिवसेना के प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि यह काफी विडंबना है कि जब शाह छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा की नींव रखने के लिए पुणे में थे, पड़ोसी राज्य कर्नाटक में निंदनीय कार्य हुआ।

उन्होंने कहा, पत्र में हमने कहा है कि कर्नाटक में इस तरह की हरकतें बार-बार हो रही हैं और इसे कहीं न कहीं रोका जाना चाहिए और इस तरह की प्रवृत्तियों पर अंकुश लगाया जाना चाहिए।


बेंगलुरु में छत्रपति की एक प्रतिमा को तोड़े जाने की खबर के बाद महाराष्ट्र एकीकरण समिति के कथित कार्यकर्ताओं द्वारा कन्नड़ स्वतंत्रता सेनानी संगोली रायन्ना की प्रतिमा को तोड़ने के बाद शनिवार को महाराष्ट्र की सीमा से लगे बेलगावी में तनाव फैल गया था। सीएम बोम्मई ने रविवार को लोगों से प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों का सम्मान करने और अफवाहों पर ध्यान देने से बचने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed