{"_id":"63640be3b646d50236147d24","slug":"pune-policeman-thrashes-woman-over-parking-dispute-one-scorched-due-to-fire-in-warehouse-crime-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pune: पार्किंग विवाद को लेकर पुलिसकर्मी ने की महिला के साथ की मारपीट, गोदाम में आग से एक झुलसा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Pune: पार्किंग विवाद को लेकर पुलिसकर्मी ने की महिला के साथ की मारपीट, गोदाम में आग से एक झुलसा
Fri, 04 Nov 2022 12:14 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Fri, 04 Nov 2022 12:14 AM IST
सार
खड़क पुलिस स्टेशन में तैनात एक पुलिसकर्मी ने महिला की दुकान के पास अपना दोपहिया वाहन खड़ा किया था। जिसका महिला ने विरोध किया था। इसी को लेकर पुलिसकर्मी और महिला के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने उनके साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक पुलिसकर्मी पर महिला के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। मारपीट करने के आरोप में पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया है। महिला के साथ मारपीट की घटना 19 अक्तूबर को हुई थी।
जानकारी के मुताबिक, खड़क पुलिस स्टेशन में तैनात एक पुलिसकर्मी ने महिला की दुकान के पास अपना दोपहिया वाहन खड़ा किया था। जिसका महिला ने विरोध किया था। इसी को लेकर पुलिसकर्मी और महिला के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने उनके साथ मारपीट कर दी। गुरुवार को विश्रामबाग पुलिस स्टेशन में पुलिसकर्मी के खिलाफ मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया। जिसके बाद पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया है।
पुणे में गोदाम में लगी आग, एक घायल
पुणे के कोंढवा इलाके में एक कबाड़ गोदाम में गुरुवार को आग लग गई। जिससे एक व्यक्ति मामूली रूप से झुलस गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आग कोंढवा इलाके के तिलकर नगर में लगी और गोदाम में रखे बक्से, तार, चादर जैसे सामान जल गए। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। दमकल विभाग के अधिकारियों ने मौके से पांच एसिटिलीन सिलेंडर और 12 एलपीजी सिलेंडर निकाले। दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गोदाम के 45 वर्षीय एक कर्मचारी का हाथ मामूली रूप से झुलस गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।