फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pune law student arrested in Gurugram for offensive Op Sindoor-linked remarks Know all about it

ऑपरेशन सिंदूर: कानून की छात्रा ने की आपत्तिजनक टिप्पणी, गुरुग्राम से गिरफ्तारी के बाद कोर्ट ने हिरासत में भेजा

Sat, 31 May 2025 02:20 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 31 May 2025 02:20 PM IST
सार

पुणे की कानून की छात्रा शर्मिष्ठा पनोली को एक विशेष धर्म को निशाना बनाकर की गई अपमानजनक टिप्पणी के आरोप में कोलकाता पुलिस ने गुरुवार रात गुरुग्राम से गिरफ्तार किया था। मामला मई महीने के दूसरे हफ्ते का बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Pune law student arrested in Gurugram for offensive Op Sindoor-linked remarks Know all about it
कोलकाता पुलिस आरोपी को लेकर पहुंची कोर्ट - फोटो : ANI

विस्तार

सोशल मीडिया पर अपनी टिप्पणियों के जरिए कथित तौर पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार शर्मिष्ठा पनोली नाम की पुणे की लॉ छात्रा को शनिवार को पश्चिम बंगाल की एक अदालत में पेश किया गया। हां उनकी जमानत याचिका खारिज होने के बाद उन्हें 13 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इससे पहले ऑपरेशन सिंदूर पर आपत्तिजनक पोस्ट के मामले में गुरुवार रात को कोलकाता पुलिस ने उसे गुरुग्राम से गिरफ्तार किया था। हालांकि, बाद में पोस्ट को हटा दिया गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पनोली ने आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट इंस्टाग्राम पर अपलोड किया था। इसमें एक विशेष धर्म को निशाना बनाते हुए अपमानजनक टिप्पणी की गई थी। इसके बाद पश्चिम बंगाल पुलिस शनिवार को शर्मिष्ठा को कोलकाता के अलीपुर कोर्ट पहुंची।

विज्ञापन


विज्ञापन



कोलकाता में एफआईआर, गुरुग्राम में गिरफ्तारी
सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया। कोलकाता के एक पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई। इसके बाद कोलकाता पुलिस ने छात्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, 'यह मामला शर्मिष्ठा पनोली नामक महिला के इंस्टाग्राम वीडियो से संबंधित है, जिसने एक विशेष समुदाय के सदस्यों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई।'
विज्ञापन
विज्ञापन


अदालत ने गिरफ्तारी का वारंट जारी किया था
अधिकारियों ने दावा किया कि पनोली और उसका परिवार कथित रूप से फरार हो गया था। इस वजह से कानूनी नोटिस देने के कई प्रयास विफल रहे। इसके बाद एक अदालत ने गिरफ्तारी का वारंट भी जारी किया, जिसके आधार पर उसे गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया। हालांकि, विवाद के बाद पनोली ने सोशल मीडिया पर बिना शर्त माफी मांगी और अपने वीडियो और पोस्ट हटा दिए।

सोशल मीडिया पर बिना शर्त माफी मांगी
छात्रा ने 15 मई को 'एक्स' पर लिखा, 'मैं बिना शर्त माफी मांगती हूं। जो कुछ भी लिखा, वह मेरी व्यक्तिगत भावनाएं हैं और मैंने कभी जानबूझकर किसी को ठेस नहीं पहुंचाई, इसलिए अगर किसी को ठेस पहुंची है तो मुझे इसके लिए खेद है। मुझे सहयोग की उम्मीद है। अब से मैं अपने सार्वजनिक पोस्ट में सावधानी बरतूंगी। फिर से कृपया मेरी माफी स्वीकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed