फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pune hospital employee kills wife by administering lethal injections for marry with nurse

Maharashtra: पांच महीने में पत्नी से भर गया दिल, नर्स से शादी करने के लिए उतारा मौत के घाट, लेकिन...

Thu, 24 Nov 2022 12:48 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Thu, 24 Nov 2022 12:48 PM IST
सार

पुलिस ने बताया, स्वप्निल ने पांच महीने पहले ही पीड़ित प्रियंका क्षेत्रे से शादी की थी और दोनों मुलशी के कसर अंबोली गांव में किराए के मकान में रहते थे।

विज्ञापन
Pune hospital employee kills wife by administering lethal injections for marry with nurse
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

महाराष्ट्र के पुणे से एक अस्पताल कर्मी द्वारा पत्नी की हत्या का मामला सामने आया है। आरोपी ने जहरीला इंजेक्शन देकर अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया और इसे आत्महत्या साबित करने के लिए खतरनाक साजिश भी रची। हालांकि, मामला खुल गया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार लिया। 

विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि 23 वर्षीय आरोपी की पहचान स्वप्निल सावंत के रूप में हुई है। उसे अस्पताल में काम करने वाली एक नर्स से प्यार हो गया था, जिससे वह शादी करना चाहता था। यही कारण है कि उसने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। 
विज्ञापन


पांच महीने पहले ही हुई थी शादी 
पुलिस ने बताया, स्वप्निल ने पांच महीने पहले ही पीड़ित प्रियंका क्षेत्रे से शादी की थी और दोनों मुलशी के कसर अंबोली गांव में किराए के मकान में रहते थे। अधिकारियों के मुताबिक, 14 नवंबर को स्वप्निल अपनी पत्नी गंभीर हालत में लेकर अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रची खतरनाक साजिश 
इस हत्या को आत्महत्या का नाम देने के लिए आरोपी ने खतरनाक साजिश भी रची। पुलिस को जांच में प्रियंका द्वारा लिखा गया एक सुसाइड नोट भी मिला। इसके बाद स्वप्निल पर हत्या के लिए उकसाने और घरेलू हिंसा का मामला दर्ज किया गया। हालांकि, पूरा मामला तब सामने आया, जब पुलिस को  आरोपी के अस्पताल से वेकुरोनियम ब्रोमाइड, नाइट्रोग्लिसरीन इंजेक्शन और लॉक्स 2% सहित कुछ दवाओं और इंजेक्शन के चोरी की जानकारी मिली। जांच में पता चला कि आरोपी ने ही अस्पताल से चोरी की थी, जिसके बाद पूछताछ में पूरा मामला सामने आय गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed