पुणे : भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में पांच और लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में पांच और लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। यह एफआईआर पुणे के शिकरापुर पुलिस थाने में दर्ज की गई हैं। बता दें कि इसी साल जनवरी में भीमा कोरेगांव में हिंसा हुई थी। अभी तक इस मामले में कुल 33 लोगों के खिलाफ एफआईआर हो चुकी हैं। ये शिकायतें हिंसा प्रभावित ग्रामीणों सहित अन्य लोगों ने दर्ज कराई हैं।
A fresh FIR has been registered at Shikrapur Police station,Pune against five more accused in connection with Bhima Koregaon violence that broke out on Jan 2018.This takes the total number of FIR's to 33 registered by different people including villagers affected due to violence.
— ANI (@ANI) December 4, 2018विज्ञापन
यह था मामला
हर साल एक जनवरी के मौके पर दलित समुदाय के लोग महाराष्ट्र के भीमा कोरेगांव में एकत्र होकर विजय संतंभ के समक्ष सम्मान प्रकट करते हैं। जनवरी 2018 में भी यही हो रहा था, लेकिन जश्न के दौरान दलित व मराठा समुदाय के बीच किसी बात को लेकर हिंसक झड़प हो गई। घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और कई घायल हो गए थे।
इसके बाद दलित समुदाय के लोगों ने यल्गार परिषद के नाम से जनसभाएं आयोजित कीं। इन जनसभाओं में हिंदुत्व समर्थित राजनीति के खिलाफ विषय उठा गए थे। इन कार्यक्रमों में कई बुद्धिजीवियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया था। इसी दौरान अचानक हिंसा भड़क उठी थी।