फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pune Car Crash Porsche Accident Probe Updates Maharashtra Police Inquiry News in Hindi

Pune Car Crash: 'हादसे की रात शराब का नशा, अब कुछ भी याद नहीं'; पुलिस की पूछताछ में बोला नाबालिग आरोपी

Mon, 03 Jun 2024 10:58 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 03 Jun 2024 10:58 AM IST
सार

पुणे में दो इंजीनियरों के लिए मौत बनकर आई करोड़ों की गाड़ी पोर्श एक नाबालिग चला रहा था। मामला तूल पकड़ने के बाद इसकी जांच में तेजी आई है। महाराष्ट्र पुलिस की पूछताछ में एक्सिडेंट के वक्त कार ड्राइव कर रहे नाबालिग ने बताया है कि हादसे के समय वह शराब के नशे में धुत्त था। ऐसे में उसे अब कुछ भी याद नहीं है।

विज्ञापन
Pune Car Crash Porsche Accident Probe Updates Maharashtra Police Inquiry News in Hindi
पुणे कार हादसा (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र के पुणे में कार हादसे में दो लोगों को जान गंवानी पड़ी। हादसे का सबसे स्याह पहलू यह है कि आरोपी एक नाबालिग है। अमीर बिल्डर की औलाद इस आरोपी ने नशे में दो घरों के चिराग बुझा डाले। करोड़ों रुपये की पोर्श कार के नीचे दो युवाओं को कुचलने वाला यह किशोर फिलहाल पुलिस हिरासत में है। हादसे में हुई मौत, शराब के नशे में गाड़ी चलाने के आरोप, पैसे की धौंस दिखाकर जांच प्रभावित करना, अस्पताल में खून के नमूने बदलवाने, जैसे पहलुओं पर महाराष्ट्र पुलिस जांच कर रही है। ताजा घटनाक्रम में नाबालिग आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में बताया है कि हादसे के वक्त क्या हुआ, उसे कुछ भी याद नहीं, क्योंकि उस समय वह शराब के नशे में धुत्त होकर गाड़ी चला रहा था। पूछताछ से जुड़ी यह जानकारी सूत्रों ने दी है।
विज्ञापन


डॉक्टरों को तीन लाख रुपये देकर बदलवाए ब्लड सैंपल
पुलिस 17 साल की इस आरोपी से पूछताछ के अलावा उसके रक्त के उस नमूने को भी तलाश रही है, जिसे कथित तौर पर बदला गया। बता दें कि रिपोर्ट्स में यह बात सामने आई है कि अस्पताल के डॉक्टरों को तीन लाख रुपये देकर आरोपी को बचाने के लिए खून के नमूने बदलवाए गए। इस मामले में पुलिस अलग-अलग प्राथमिकी के आधार पर जांच कर रही है। इस मामले में आरोपी के पिता और दादा को भी गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


नशे के लिए पब में उड़ाए 48 हजार रुपये, किशोर पर वयस्क के रूप में चलेगा मुकदमा
गौरतलब है कि किशोर फिलहाल नाबालिग होने के आधार पर बाल सुधार गृह में रखा गया है। पुलिस के अनुरोध पर किशोर न्याय बोर्ड ने उस पर वयस्क के रूप में मुकदमा चलाने की अनुमति दे दी। फैसले से पहले एक सीसीटीवी फुटेज सामने आई थी, जिसमें किशोर को अपने साथियों के साथ पब में शराब पीते देखा गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस शख्स ने पब में 48 हजार रुपये खर्च किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed