फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pune Bus Rape Case: Request for water, food led to accused's arrest from paddy field in Shirur

Pune Rape Case: पानी और खाना मांगना पुणे के हैवान को पड़ा भारी, शिरुर में गन्ने के खेत से किया गया गिरफ्तार

Fri, 28 Feb 2025 11:10 AM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 28 Feb 2025 11:10 AM IST
सार

अधिकारी ने बताया कि ड्रोन और डॉग स्क्वॉड के साथ गन्ने के खेतों में तलाशी अभियान रात में रोक दिया गया था। हालांकि, हमें सूचना मिली कि आरोपी खाना-पानी मांगने के लिए एक घर में गया था। हम मौके पर पहुंचे, लेकिन वह भागने में कामयाब रहा। घर में मौजूद परिवार ने उसे पानी की एक बोतल दी। पूछताछ में परिवार ने पुलिस को इलाके में आरोपी की मौजूदगी के बारे में बताया। 

विज्ञापन
Pune Bus Rape Case: Request for water, food led to accused's arrest from paddy field in Shirur
Pune Bus Rape Case - फोटो : Amar Ujala
loader

विस्तार

पुणे में हुई दुष्कर्म की घटना के आरोपी को शिरुर तहसील के एक गांव से पुणे अपराध शाखा की एक टीम ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को गुरुवार की आधी रात को हिरासत में लिया गया था, जिसे बाद में औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया। पुणे सिटी पुलिस के जोन 2 के डीसीपी स्मार्टाना पाटिल ने बताया कि आरोपी दत्तात्रेय रामदास गाडे को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी मंगलवार को हुई घटना के बाद से फरार था।

विज्ञापन


पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि एक घर से खाना और पानी मांगने की वजह से 37 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया गया। वह पुणे के स्वारगेट बस स्टेशन पर एक सरकारी बस के अंदर एक महिला के साथ कथित रूप से दुष्कर्म करने के बाद भाग रहा था। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी का पता लगाने के लिए ड्रोन और खोजी कुत्तों का इस्तेमाल किया। वह अपने पैतृक शिरुर तहसील में एक गन्ने के खेत में छिपा हुआ था। उसे आधी रात के आसपास गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


दिन में अदालत में पेश किया जाएगा
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, 'दत्तात्रेय को सुबह 2 बजे पुणे लाया गया। उसे मेडिकल जांच के लिए भेजा गया और औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को बाद में दिन में अदालत में पेश किया जाएगा।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


हिस्ट्रीशीटर दत्तात्रेय तीन दिन से फरार था
हिस्ट्रीशीटर दत्तात्रेय मंगलवार की सुबह पुणे के स्वारगेट बस स्टेशन पर राज्य परिवहन की बस के अंदर 26 वर्षीय महिला का यौन उत्पीड़न करने के बाद अपने पैतृक स्थान शिरुर भाग गया था। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी ने अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया था, लेकिन पुलिस उसके गांव तक पहुंचने में कामयाब रही। इसके बाद पता चला कि आरोपी पानी मांगने के लिए एक घर में गया था। 

ड्रोन और डॉग स्क्वॉड तैनात किए गए
एक अधिकारी ने बताया कि पुणे पुलिस ने गुरुवार को आरोपी को पकड़ने के लिए गुनात गांव में ड्रोन और डॉग स्क्वॉड तैनात किए। 13 टीमें भी तलाशी अभियान का हिस्सा थीं। संयुक्त पुलिस आयुक्त रंजन कुमार शर्मा ने भी गांव का दौरा किया और अपने अधिकारियों को जानकारी दी। 

खाना-पानी मांगने के लिए एक घर में गया
अधिकारी ने बताया कि ड्रोन और डॉग स्क्वॉड के साथ गन्ने के खेतों में तलाशी अभियान रात में रोक दिया गया था। हालांकि, हमें सूचना मिली कि आरोपी खाना-पानी मांगने के लिए एक घर में गया था। हम मौके पर पहुंचे, लेकिन वह भागने में कामयाब रहा। घर में मौजूद परिवार ने उसे पानी की एक बोतल दी। पूछताछ में परिवार ने पुलिस को इलाके में आरोपी की मौजूदगी के बारे में बताया। 




2019 से जमानत पर बाहर है आरोपी
इसके बाद पुलिस टीम ने तलाशी फिर से शुरू की। अधिकारी ने बताया कि आरोपी को पास के एक गन्ने के खेत में छिपा हुआ देखा गया। इसके बाद उसे पकड़ लिया गया। पुणे और अहिल्यानगर जिलों में चोरी, डकैती और चेन स्नैचिंग के आधा दर्जन मामलों में दत्तात्रेय गाडे का नाम है। इनमें से एक मामले में वह 2019 से जमानत पर बाहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed