{"_id":"5b70f0aa42c7923a1c05bd77","slug":"pune-based-writer-akshay-jog-has-written-a-book-why-rohingya-should-be-deported","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखक जोग ने अपनी किताब में बताया कि रोहिंग्याओं को देश से निकालना क्यों जरूरी है","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लेखक जोग ने अपनी किताब में बताया कि रोहिंग्याओं को देश से निकालना क्यों जरूरी है
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Updated Mon, 13 Aug 2018 08:18 AM IST
विज्ञापन
रोहिंग्या मुसलमान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहिंग्याओं के भारत में रहने पर लगातार सवाल उठते रहे हैं। अब उनपर पुणे स्थित एक लेखक ने किताब लिखी है। लेखक अक्षय जोग ने अपनी किताब में लिखा कि रोहिंग्याओं को क्यों निर्वासित किया जाना चाहिए? इस किताब को रविवार को कर्वे रोड पर स्वतंत्रता वीर सावरकर ऑडिटोरियम में रिलीज किया गया।
रोहिंग्याओं पर शुरू से ही उनके भारत में रहने न रहने पर सवाल उठ रहे हैं। इस मुद्दे पर लोगों के भी अलग अलग मत हैं। एक तरफ लोगों का कहना है कि शरणार्थियों को निर्वासित नहीं किया जाना चाहिए और उन्हें मानवीय दृष्टिकोण से देखना चाहिए। वहीं दूसरी तरफ माना जाता रहा है कि इन पर निगरानी रखनी चाहिए। क्योंकि यह देश के लिए खतरा हैं। इसलिए अवैध प्रवासियों को देश से बाहर निकाल देना चाहिए।
जोग ने अपनी किताब में लिखा कि यह एक तथ्य है कि रोहिंग्या एक सताए हुए अल्पसंख्यक हैं। लेकिन वह भारतीय सुरक्षा के लिए खतरा भी हैं। इसलिए सरकार की पहली प्राथमिकता है कि उसे भारतीय नागरिकों को सुरक्षा देनी चाहिए।
विज्ञापन
जोग कहते हैं कि वह समझते हैं कि उनके इन विचारों की आलोचना होगी लेकिन उनका एकमात्र उद्देश्य राष्ट्रीय सुरक्षा है। उन्होंने कहा कि मेरी इस पुस्तक के लिए आपको एक राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य में सोचना होगा। इसे किसी भी धार्मिक या राजनीतिक परिप्रेक्ष्य से नहीं। मेरा एकमात्र उद्देश्य राष्ट्रीय सुरक्षा को प्राथमिकता देना है। इसलिए भारतीयों को यह प्राथमिकता दी जानी चाहिए। यह पुस्तक अंग्रेजी और मराठी दोनों में प्रकाशित है।