फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pune airport will remain closed for 14 days from today to October 29

महाराष्ट्र : आज से 29 अक्तूबर तक बंद रहेगा पुणे हवाई अड्डा, वैक्सीन सप्लाई नहीं होगी प्रभावित

Sat, 16 Oct 2021 07:59 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Sat, 16 Oct 2021 07:59 AM IST
सार

हवाई अड्डे से संचालित सभी कॉमर्शियल उड़ानें 16 से 29 अक्टूबर तक निलंबित रहेंगी। पुणे एयरपोर्ट प्रशासन के मुताबिक, सितंबर 2020 में ही एयरपोर्ट को 15 दिन के लिए बंद कर मरम्मत कराया जाना था, लेकिन उस वक्त अनुमति नहीं मिली थी। 

विज्ञापन
Pune airport will remain closed for 14 days from today to October 29
विमान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुणे हवाई अड्डा आज से 14 दिनों के लिए बंद रखा जाएगा। रनवे और ग्राउंड के रखरखाव कार्यों के लिए 29 अक्तूबर तक हवाई अड्डे पर विमानों का संचालन नहीं होगा। भारतीय वायुसेना (आईएएफ) रनवे की मरम्मत का काम करेगी। हालांकि, इस दौरान कोरोना टीकाकरण की सप्लाई बंद नहीं होगी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, रनवे की मरम्मत का काम इसी साल अप्रैल महीने में करने का प्रस्ताव था, लेकिन उस वक्त रोक दिया गया था।

विज्ञापन


पुणे एयरपोर्ट प्रशासन के मुताबिक, सितंबर 2020 में ही एयरपोर्ट को 15 दिन के लिए बंद कर मेंटेनेंस कराया जाना था, लेकिन केंद्र सरकार की ओर से इनकी अनुमति नहीं मिली थी। रनवे मरम्मत का काम इस साल कराया जा रहा है। 13 साल बाद एयरपोर्ट को बंद किया गया है। इसके लिए पुणे एयरपोर्ट को 15 अक्तूबर से 29 अक्तूबर  तक बंद रखा जाएगा।
विज्ञापन


14 दिनों तक चलेगी रनवे की मरम्मत
पुणे एयरपोर्ट प्रबंधन के मुताबिक, रनवे का मेंटेनेंस करीब दस साल बाद किया जाता है, जिसे सरफेसिंग वर्क के नाम से जाना जाता है। पूरे ढाई किलोमीटर लंबे रनवे की सबसे ऊपरी परत इन पंद्रह दिनों में रिले की जाएगी। इसके लिए 14 दिन तक रनवे पर हवाई यातायात का परिचालन पूरी तरह से बंद रहता है। 20 अक्तूबर को फिर से आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंधुदुर्ग हवाईअड्डा शुरू होने से लोगों को मिलेगी सुविधा
पिछले दिनों केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने  सिंधुदुर्ग में हवाईअड्डे के उद्घाटन के दौरान पुणे एयरपोर्ट को मरम्मत के लिए बंद करने की घोषणा की थी। सिंधुदुर्ग को मुंबई से जोड़ने वाली इस उड़ान से आसपास के लोगों को काफी सुविधा होगी। सिंधुदुर्ग में एयरपोर्ट शुरू होने से मुंबई का सफर मात्र 85 मिनट में पूरा होगा। इससे पहले इसी दूरी को तय करने के लिए 10 घंटे से ज्यादा समय लगता था। इसमें 5 हेलीपोर्ट और 2 वाटर एयरोड्रोम सहित 381 मार्ग और 61 हवाई अड्डे संचालित है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य एम सिंधिया ने कहा, "सिंधुदुर्ग हवाई अड्डे का उद्घाटन और मुंबई के लिए उड़ान की शुरुआत कोंकण क्षेत्र के गौरवशाली इतिहास में एक नया अध्याय है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed