पुणे में दीवार गिरने से 15 लोगों की मौत, दो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारी मानसूनी बारिश के कारण महाराष्ट्र के पुणे के कोंढवा में एक सोसाइटी की दीवार गिर गई। इस दुर्घटना में बिहार के 15 लोगों की मौत हो गई जिसमें चार बच्चे भी शामिल हैं। जानकारी मिलते ही प्रशासन के कई अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है। नीतीश कुमार ने कटिहार के 15 लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है।
इस मामले में आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Pune police have arrested two people in connection with #PuneWallCollapse incident in which 15 people had died, earlier today. FIR had been registered against 8 people, including construction builders, site engineer, construction supervisor at Kondhwa Police station. #Maharashtra
— ANI (@ANI) June 29, 2019
दीवार मोटी और भारी थी, जिसके ढहने से लोग उसके नीचे दब गए और उनकी मौत हो गई। दीवार गिरते ही लोगों के बीच हाहाकार मच गया। सूचना मिलने के बाद राहत और बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ के जवान भी पहुंचे।
Pune: Death toll rises to 15; search & rescue operation is underway. #Maharashtra https://t.co/sV7p2QUnuy
— ANI (@ANI) June 29, 2019
बताया जा रहा है कि भारी बारिश के कारण दीवार के आसपास की मिट्टी और जमीन काफी गीली हो गई थी। दीवार के दूसरे किनारे झुग्गियां थी, जिनमें लोग सो रहे थे। सोए अवस्था में ही दीवार गिरी और लोग उसमें दबे रह गए।
पुणे के जिला कलेक्टर नवल किशोर राम ने कहा कि भारी वर्षा के कारण दीवार ढह गई थी। इस घटना में कंस्ट्रक्शन कंपनी की लापरवाही सामने आ रही है। 15 लोगों की मौत छोटा मामला नहीं है। मृतकों में ज्यादातर बिहार और बंगाल के मजदूर थे। सरकार प्रभावित लोगों को मदद कर रही है।
पुणे के पुलिस कमिश्नर के वेंकटेशम ने कहा कि हमारी टीम घटना के कारणों की जांच कर रही है। जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हम जांच करेंगे कि क्या उचित अनुमति ली गई थी और सुरक्षा उपायों का पालन किया गया था।District Collector Pune,Naval Kishore Ram: The wall collapsed due to heavy rainfall. Negligence of the construction company is coming to light with this incident.Death of 15 people is not a small matter.Mostly were labourers from Bihar&Bengal.Govt to provide help to the affected. pic.twitter.com/LYyMc7j8ht
— ANI (@ANI) June 29, 2019
Pune police commissioner K Venkatesham on wall collapse in Kondhwa: Our team is investigating the reasons behind the incident. Firm action will be taken against those responsible. We will check whether proper permissions were taken and safety measures were followed. #Pune pic.twitter.com/bdl0RLi1Nu
— ANI (@ANI) June 29, 2019
पुणे के मेयर मुक्ता तिलक ने कहा कि इस घटना की जांच की जाएगी। हम काम रोकने का आदेश देने जा रहे हैं ताकि यहां निर्माण स्थल पर कोई काम न हो सके।
Mayor of Pune, Mukta Tilak on wall collapse in Kondhwa: An investigation will be conducted into the incident. We are giving a 'work stop' order so that no work can be continued at the construction site here. #Maharashtra pic.twitter.com/LzrODXdkjt
— ANI (@ANI) June 29, 2019
महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रकांत पाटिल और एनसीपी नेता सुप्रिया सुले ने भी घटनास्थल का दौरा किया।
Maharashtra Minister Chandrakant Patil and NCP leader Supriya Sule visited the site of #PuneWallCollapse, today. 15 people had died in the incident. #Maharashtra pic.twitter.com/miXen3XchB
— ANI (@ANI) June 29, 2019