फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलवामा के वीरों को श्रद्धांजलि: गुवाहाटी पहुंचा शहीद का शव, एयरफोर्स का नारा- वीर जवान अमर रहें

Sat, 16 Feb 2019 11:24 AM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनिल पांडेय Updated Sat, 16 Feb 2019 11:24 AM IST
विज्ञापन
Pulwama Terror Attack Live Updates: Mortal remains of CRPF jawans are reaching their home
स्मृति ईरानी से चिपककर रोतीं शहीद श्याम बाबू की पत्नी - फोटो : Self

लाइव अपडेट

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी शहीद सीआरपीएफ कांस्टेबल अश्विनी कुमार के शव पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। 
 
 
08:44 PM, 16-Feb-2019
असम: गुवाहाटी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शहीद जवान मानेश्वर का शव पहुंचते ही भारतीय वायु सेना के जवानों ने 'भारत माता की जय' और 'वीर जवान अमर रहे' के नारे लगाए। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में हेड कांस्टेबल रहे मानेश्वर बसुमतारी का तिरंगे में लिपटा शव यहां से उनके पैतृक गांव बाक्सा ले जाया गया। 

 

 
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के हेड कांस्टेबल बबलू संत्रा को परिजनों और लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
 

 
07:07 PM, 16-Feb-2019
मध्य प्रदेश: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल अधिकारी और उनके परिवार के सदस्यों ने भोपाल में मोमबत्ती लेकर शांति मार्च निकाला।
 
 
06:52 PM, 16-Feb-2019
महाराष्ट्र के चोरपांगरा, बलदाना में शहीद कांस्टेबल नितिन शिवाजी राठौड़ का तिरंगे में लिपटा शव पहुंचा। वहां श्रद्धांजलि देने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। 
 

 
06:47 PM, 16-Feb-2019
पश्चिम बंगाल: पुलवामा हमले में शहीद हुए हेड कांस्टेबल बबलू संत्रा और कांस्टेबल सुदीप विश्वास का तिरंगे में लिपटा शव कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचा। 
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
05:19 PM, 16-Feb-2019
ओडिशा के भुवनेश्वर में पुलवामा हमले में शहीद केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के हेड कांस्टेबल का शव पहुंचने पर लोगों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
 

'आर्य समाज' तथा आर्ष गुरुकुल नोएडा के सभी कार्यकर्ता, कार्यकारिणी के सदस्य तथा गुरुकुल के विद्यार्थियों ने देश के लिए अपने प्राणों को न्योछावर करने वाले शाहीदों को श्रद्धाजंलि दी।

04:44 PM, 16-Feb-2019
बिहारः शहीद रतन कुमार ठाकुर का शव भागलपुर के पास रतनपुर गांव पहुंचा। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में कांस्टेबल रहे रतन के पिता ने कहा कि, वह अपने दूसरे बेटे को भी लड़ने भेजेंगे, बशर्ते पाकिस्तान को कड़ा जवाब दिया जाए।
 
 
04:35 PM, 16-Feb-2019
Mamata Banerjee - फोटो : ANI
पश्चिम बंगाल: पुलवामा हमले में शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए कोलकाता में लोगों ने कैंडिल मार्च निकाला। इस मार्च में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी शामिल हुईं। 
 

 
03:24 PM, 16-Feb-2019
शहीद तिलक राज को हजारों लोगों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी। शहीद का गांव वीर जवान अमर रहे के नारों से गूंज उठा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी शहीद तिलक के परिवार वालों से मिले और ढांढस बंधाया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, सांसद शांता कुमार, विधायक अर्जुन ठाकुर और प्रशासन के कई आला अधिकारी भी इस दौरान पर मौजूद रहे। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed