{"_id":"5c6961aabdec224c974d14d4","slug":"pulwama-terror-attack-is-indirect-war-against-india-rss","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलवामा हमला भारत के खिलाफ अप्रत्यक्ष युद्ध, रोज शहीद हो रहे हैं जवान : आरएसएस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पुलवामा हमला भारत के खिलाफ अप्रत्यक्ष युद्ध, रोज शहीद हो रहे हैं जवान : आरएसएस
Sun, 17 Feb 2019 06:59 PM IST
संदीप भट्ट
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संदीप भट्ट
Updated Sun, 17 Feb 2019 06:59 PM IST
विज्ञापन
आरएसएस ने पुलवामा आतंकी हमले को भारत के खिलाफ अप्रत्यक्ष युद्ध जैसी स्थिति बताया है। संगठन ने रविवार को एक बयान जारी कर कहा कि पूरे देश में रोज कहीं न कहीं वीर सैनिक अपने जीवन का बलिदान दे रहे हैं जिससे देश के लोग शांति से रह सकें। ऐसे में लोगों को शहीद जवानों के परिवारों की चिंता करनी चाहिए जिससे उनके पालन पोषण में कोई कमी न रह जाए।
विज्ञापन
संगठन ने भारत के वीर ऐप के जरिये शहीद परिवारों की मदद की अपील की है। शहीद परिवारों को योगदान देने के लिए सीधा गृह मंत्रालय द्वारा संचालित 'भारत के वीर' ऐप या https://bharatkeveer.gov.in वेबसाइट पर जाया जा सकता है। इस पर किसी एक परिवार की मदद भी की जा सकती है। लेकिन अगर कोई व्यक्ति सभी शहीदों के परिवारों के लिए एक साथ मदद करना चाहता है तो इसके लिए भी विकल्प मौजूद हैं।
विज्ञापन
आरएसएस के मुताबिक उसके कार्यकर्ता देश पर शहीद होने वाले परिवारों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। इस मामले में भी वे आगे बढ़कर मदद करेंगे। संगठन ने लोगों से अपील की है कि मुश्किल की इस घड़ी में वे सामाजिक सौहार्द्र बनाए रखें और देश के जवानों का हौसला बढ़ाएं।
विज्ञापन